digital products downloads

अभिनेता से 16 साल बड़ी थी उनकी मां, बेटे से सिगरेट पीने के लिए मांगती थीं माचिस

अभिनेता से 16 साल बड़ी थी उनकी मां, बेटे से सिगरेट पीने के लिए मांगती थीं माचिस

Image Source : INSTAGRAM@PRAKASHJPRODUCTIONS
प्रकाश झा

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर प्रकाश झा का आज जन्मदिन है। 74 साल की जिंदगी पार करने और उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी उम्दा फिल्में बनाने की भूख अभी शांत नहीं हुई है। सत्याग्रह और राजनीति जैसी फिल्में देने वाले प्रकाश झा के जन्मदिन पर फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब प्रकाश झा का जन्म हुआ था तो उनकी मां केवल 16 की थीं। प्रकाश झा ने नीलेश मिश्रा के साथ अपनी जिंदगी और उनसे जुड़े रिश्तों की भावनाओं पर प्रकाश डाला था। इसमें प्रकाश झा ने बताया था कि उनकी मां बेहद देसी और बुलंद अंदाज की थीं और सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने भी संकोच नहीं करती थीं। 

पिता से रहा सबसे ज्यादा लगाव

प्रकाश झा का जन्म आज ही के दिन 1952 में बिहार में हुआ था। प्रकाश के पिता काफी पढ़े लिखे और समझदार इंसान थे। प्रकाश झा ने भी स्कूल के दिनों में मन लगाकर पढ़ाई की और दिल्ली आ गए। यहां प्रकाश झा ने अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और अपने फिल्में बनाने के सपने को लेकर मुंबई पहुंच गए। यहां प्रकाश झा ने अब तक 38 से ज्यादा फिल्मों में अपने विजन को दिखाया और खूब तारीफें बटोरी हैं। लेकिन निजी जिंदगी में प्रकाश झा अपने को सबसे ज्यादा पिता के करीब पाते हैं। एक इंटरव्यू में प्रकाश ने बताया था कि कैसे उनके पिता आज भी पटना में रहते हैं और रोजाना करीब 2-3 बार बात कर ही लेते हैं। आज इस उम्र में भी प्रकाश झा के पिता मेडिटेशन करते हैं। 

अमिताभ बच्चन संग भी बनाई फिल्म

बता दें कि प्रकाश झा बॉलीवुड में अपनी खास किस्म की फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। प्रकाश झा बॉलीवुड के एक जाने माने डायरेक्टर हैं और अब तक दर्जनों फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। वैसे तो प्रकाश झा ने रणबीर कपूर संग भी काम किया है। फिल्म राजनीति में अजय देवगन, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में नजर आए थे। इतना ही नहीं प्रकाश झा ने अमिताभ बच्चन के साथ भी फिल्म की है। फिल्म का नाम था सत्याग्रह और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक कॉलेज प्रोफेसर का किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और अजय देवगन ने भी इसमें अहम रोल निभाया था। 

ये भी पढ़ें- ‘मेरे प्यारे पति’, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की शादी की शेयर की तस्वीरें, प्रेम रंग में डूबा फिल्मी जोड़ा

ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या गिरफ्तार, फिल्म डायरेक्टर को किडनैप करने की प्लानिंग में शामिल होने का लगा आरोप

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp