
हेजल कीच, करीना कपूर और सलमान खान
हेजल कीच, जो अब युवराज सिंह की पत्नी और पूर्व क्रिकेटर-अभिनेता योगराज सिंह की बहू के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने सलमान खान की 2011 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सीधी-साधी लड़की का किरदार निभाया था, जिसके बाद जबरदस्त चर्चा में रही। हेजल कीच ने बॉडीगार्ड में करीना कपूर की करीबी दोस्त माया रोल किया था और इस किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया। 28 फरवरी, 1987 को जन्मीं हेजल कीच को रोज डॉन और शादी के बाद गुरबसंत कौर के नाम से भी जाना जाता है। वह बतौर अभिनेत्री और मॉडल मशहूर हैं। 15 साल में सलमान खान की हीरोइन के नैन-नक्श पूरी तरह बदल चुके हैं।
एक्ट्रेस ने क्रिकेटर से शादी कर छोड़ी एक्टिंग
‘बॉडीगार्ड’ में कम समय मिलने के बावजूद, स्क्रीन पर उनकी नेचुरल एक्टिंग ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। फैंस आज भी हेजल को उनके माया के किरदार के तौर पर उन्हें याद करते हैं और यह 2011 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। उन्होंने बिल्ला और मैक्सिमम जैसी फिल्मों में भी काम किया है और ‘बिग बॉस 7’ में भी नजर आई थीं। ब्लॉकबस्टर फिल्म सीरीज ‘हैरी पॉटर’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह ‘हैरी पॉटर एंड द चेंबर ऑफ सीक्रेट्स’ (2002) और ‘हैरी पॉटर एंड द गॉबलेट ऑफ फायर’ (2005) में भी नजर आ चुकी हैं। अब हेजल कीच बड़े पर्दे से पूरी तरह दूर हो चुकी है और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही है।
सलमान खान की हीरोइन का बदला लुक
15 साल बाद ‘माया’ के रोल में नजर आई हेजल कीच पूरी तरह से बदल चुकी हैं। स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी के बाद से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। आज हेजल दो बच्चों की मां हैं और उनका लुक पहले से काफी बदला है, लेकिनसुंदरता में कोई कमी नहीं आई है। वे सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हेजल कीच आखिरी बार 2015 में एक फिल्म ‘बांके की क्रेजी बारात’ में नजर आई थीं, इसके बाद 2016 में वह युवराज सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।
ये भी पढे़ं-
YRKKH: क्या ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में फिर आएगा लीप? अभिरा-अरमान का चैप्टर होगा खत्म
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



