digital products downloads

दामिनी फिल्म जिसकी कहानी में होली ने बरपाया कहर, 90 के दशक में राज करती थी ये मूवी

दामिनी फिल्म जिसकी कहानी में होली ने बरपाया कहर, 90 के दशक में राज करती थी ये मूवी

Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB
दामिनी

होली का त्योहार नजदीक आ रहा है और बाजारों में रंगों की दुकानें सज गई हैं। अगर आप भी होली की छुट्टियों की तैयारी कर चुके हैं और बेहतरीन कहानियां देखने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको बताते हैं एक ऐसी फिल्म जो होली पर देखने के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है। इस फिल्म का नाम है दामिनी और इसने 90 के दशक में राज किया था। बॉक्स ऑफिस सुपरहिट इस फिल्म में सबसे बड़ा रोल तो होली के त्योहार ने ही निभाया था। 

होली बनी थी कहानी की नायक?

फिल्म दामिनी को साल 1993 में रिलीज किया गया था और इसे डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने बनाया था। फिल्म को आज 30 से ज्यादा समय बाद भी काफी शानदार माना जाता है और आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग मिली है जो काफी शानदार है। फिल्म की कहानी भी होली में रंगों के त्योहार से शुरू होती है। फिल्म में ऋषि कपूर ने शेखर गुप्ता का किरदार निभाया है जो अपने एक रिश्तेदार की शादी में धूम मचा रहा होता है। उसकी यहां मुलाकात होती है दामिनी गुप्ता (मीनाक्षी शेषाद्री) से जो बेहद सुंदर, डांस में निपुण और सुशील है। शेखर अमीर परिवार से है और दामिनी के परिवार की आर्थिक हालात खस्ता हैं। लेकिन शेखर अपना दिल दामिनी को दे देता है और उससे शादी कर लेता है। शादी के बाद जब दामिनी अपने ससुराल में होली का त्योहार मना रही होती है तभी वो कुछ ऐसा देखती है जो उसकी सवालों के दोराहे पर लाकर खड़ा कर देता है। यहां दामिनी का देवर घर में काम करने वाली एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहा है। जब वो इसे देख लेती है तो उसके ससुराल वाले उस पर पुलिस को सच्चाई नहीं बताने के लिए दवाब डालते हैं। होली का ये सीन फिल्म के आखिरी तक कहानी को बांधे रहता है और कोर्ट में भी होली के सीन फिर से सबूतों के लिए रीक्रिएट किए जाते हैं। 

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म

फिल्म में ऋषि कपूर और मीनाक्षी के साथ सनी देओल ने भी एक दमदार किरदार निभाया था। साथ ही अमरीश पुरी ने भी इस कहानी में बैरिस्टर इंद्रजीत चड्ढा का रोल निभाया था जिसमें उन्होंने ऐसा काम किया था जो आज भी सिनेमाई कलाकारों के लिए मिसाल है। खास बात ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। करीब 2.50 करोड़ रुपयों के बजट से बनी ये फिल्म करीब 12 करोड़ रुपयों का कलेक्शन करने में सफल रही थी। फिल्म को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर सब्सक्रिप्शन के साथ देखा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- धांसू मर्डर मिस्ट्री फिल्म, जिसके हर सीन में है दोगुना सस्पेंस, कातिल को देख रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड से रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने रिलीज किया पहला गाना, पोस्टर देख ही फिदा हो गए फैन्स

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp