digital products downloads

Dhurandhar 2 vs Toxic: प्री-सेल में ही रणवीर सिंह ने यश को दे दी धोबी पछाड़, आंकड़ों में दिखा जमीन-आसमान का अंतर

Dhurandhar 2 vs Toxic: प्री-सेल में ही रणवीर सिंह ने यश को दे दी धोबी पछाड़, आंकड़ों में दिखा जमीन-आसमान का अंतर

Image Source : STILL FROM DHURNADHAR TOXIC TEASER
रणवीर सिंह और यश।

मार्च 2026 के अंत में भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे रणवीर सिंह और यश बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होने जा रहे हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के बीच होने वाली इस जबरदस्त टक्कर का असर अभी से विदेशी बाजारों, खासकर अमेरिका में दिखने लगा है। शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि एडवांस बुकिंग की दौड़ में फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म ने कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म पर भारी बढ़त बना ली है। मेगा-प्रोजेक्ट्स और उनकी बॉक्स ऑफिस जंग अब शुरू हो चुकी है और इसमें किसकी जीत होगी ये वक्त के साथ तय होगा।

विदेशी बाजार में ‘धुरंधर 2’ का दबदबा

इंडस्ट्री ट्रैकिंग पोर्टल ‘सैकनिल्क’ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। 1 मार्च तक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में प्री-सेल के जरिए $33723 की शानदार कमाई कर ली है। फिल्म के प्रति यह दीवानगी इस बात से समझी जा सकती है कि इसने मात्र 151 थिएटर्स के 209 शो में ही 1953 टिकट बेच दिए हैं। यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसने दुनिया भर में ₹1300 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर इतिहास रचा था। दिलचस्प तथ्य यह है कि इस सीक्वल की शूटिंग पहले पार्ट के साथ ही पूरी कर ली गई थी, जिसे बाद में दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला लिया गया।

‘टॉक्सिक’ की धीमी शुरुआत और यश की वापसी

दूसरी ओर, ‘KGF’ फेम यश की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की एडवांस बुकिंग फिलहाल धीमी नजर आ रही है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस गैंगस्टर ड्रामा ने अब तक अमेरिका के 81 थिएटर्स में 122 शो के लिए केवल $3665 की बुकिंग दर्ज की है। रविवार तक फिल्म के प्रीमियर के लिए केवल 189 टिकट ही बिक पाए हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज में अभी दो हफ्ते से ज्यादा का समय (19 मार्च) बचा है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, यश के फैंस इस अंतर को पाटने में सफल रहेंगे।

स्टार पावर और दिलचस्प कास्टिंग

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह अपने मशहूर किरदार ‘हमजा’ (जसकीरत सिंह रंगी) के रूप में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट बेहद मजबूत है, जिसमें अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे नाम शामिल हैं। सबसे बड़ा सरप्राइज अक्षय खन्ना का कैमियो है, जो पहले पार्ट में अपने किरदार ‘रहमान डकैत’ की मौत के बावजूद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएंगे। वहीं ‘टॉक्सिक’ के जरिए यश एक लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में फीमेल लीड की एक लंबी कतार है, जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  8 साल पुरानी कल्ट, जिसके हीरो बनने से चूके नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अब सीक्वल में बनेंगे खूंखार खलनायक

रश्मिका को साथ लिए गांव पहुंचे विजय देवरकोंडा, तिरुमाला की पहाड़ियों में की पूजा, वीडियो में दिखी गजब केमिस्ट्री

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp