digital products downloads

क्लाइमेक्स छुड़ा देगा पसीने, उतर जाएगा दृश्यम-अंधाधुन का नशा

क्लाइमेक्स छुड़ा देगा पसीने, उतर जाएगा दृश्यम-अंधाधुन का नशा

Image Source : STILL FROM ELEVEN
फिल्म का एक सीन।

अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो आप जानते होंगे कि एक अच्छी मिस्ट्री फिल्म का असली मजा तब है जब वह आपको आखिरी मिनट तक कुर्सी से बांधे रखे। ‘दृश्यम’, ‘अंधाधुन’ और ‘महाराजा’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जो बेंचमार्क सेट किया है, उसे टक्कर देना आसान नहीं है, लेकिन हाल ही में साउथ सिनेमा से एक ऐसी फिल्म निकलकर आई है, जो अपनी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और साइकोलॉजिकल ट्विस्ट से बड़े-बड़े धुरंधरों को मात दे रही है। फिल्म की कहानी में तो दम है ही इसकी IMDb रेटिंग भी तगड़ी है।

क्राइम-थ्रिलर का नया सरताज

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘इलेवन’ की जो 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नवीन चंद्रा और रिया हरी की मुख्य भूमिकाओं से सजी यह फिल्म महज एक साधारण पुलिस-चोर की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिमाग की नसों को झकझोर देने वाला एक ऐसा अनुभव है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। फिल्म में नवीन चंद्रा के अलावा शशांक, अभिरामी और रितिका जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। फिल्म में कमाल के ट्विस्ट हैं जो कलाइमेक्स तक पहुंचने से पहले ही समा बांध देते हैं और क्लाइमेक्स आने से पहले ही दर्शक पसीने-पसीने हो सकते हैं।

खौफनाक सीरियल किलर और उलझी गुत्थी

फिल्म की कहानी एक बेरहम सीरियल किलर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसने पूरे शहर में दहशत फैला रखी है। नवीन चंद्रा इसमें इंस्पेक्टर अरविंद के किरदार में हैं, जिन्हें इस पेचीदा केस को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, परतें खुलती जाती हैं और ऐसे चौंकाने वाले खुलासे होते हैं जो दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देते हैं। फिल्म में सस्पेंस इस कदर कूटकर भरा है कि पलक झपकने का भी मौका नहीं मिलता। निर्देशक लोकेश अज्ल्स ने तेलुगु और तमिल दोनों भाषाओं में एक साथ शूट की गई इस फिल्म को बहुत ही बारीकी से तराशा है। 

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका और रेटिंग

लगभग 2 घंटे 15 मिनट की यह फिल्म अब ओटीटी पर धूम मचा रही है। अगर आप इस वीकेंड कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं तो ‘इलेवन’ को प्राइम वीडियो या जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा यह आहा तमिल पर भी उपलब्ध है। दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे IMDb पर 7.4 की शानदार रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ें: देव आनंद से होती थी चॉकलेटी हीरो की तुलना, शाहरुख-आमिर पर पड़ा भारी, अब पूरी तरह बदला एक्टर का हुलिया

खूबसूरती में ऐश्वर्या को दी टक्कर, पर्दे पर दिखाई ग्लैमरस अदाएं, फिर हुआ मोह भंग तो चुना वैराग्य का रास्ता

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp