digital products downloads

करण औजला की दरियादिली, मुंबई में ऑटो ड्राइवर का भरा चालान, फैन हुए मुरीद

करण औजला की दरियादिली, मुंबई में ऑटो ड्राइवर का भरा चालान, फैन हुए मुरीद

Image Source : INSTAGRAM/@SANVIRCHANA
करण औजला।

पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने पी-पॉप कल्चर टूर के इंडिया लेग को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सिंगर का दिल्ली में कॉन्सर्ट हुआ, जिसमें भारी संख्या में भीड़ जमा हुई और अब वह मुंबई में परफॉर्म करने वाले हैं। इस बीच करण औजला एक और वजह से सुर्खियों में हैं। सिंगर ने अपने हालिया मुंबई कॉन्सर्ट से पहले एक दिल छू लेने वाला काम किया, जिसकी अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा है। सिंगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई के दो ऑटो रिक्शा चालकों के पेंडिंग ट्रैफिक जुर्माने का भुगतान करते नजर आ रहे हैं।

करण औजला ने भरा रिक्शा ड्राइवर का पेंडिंग चालान

करण औजला का ये वीडियो संवीर सिंह ने वीडियो शेयर किया है, जो सिंगर के साथ ही ऑटो में सफर कर रहे थे। इसी दौरान ऑटो चालक को पुलिसकर्मियों ने रोका और पेडिंग फाइन चुकाने के लिए कहा। सिंगर को जैसे ही इसका पता चला, उन्होंने बिना देर किए अपना और दूसरे ऑटो रिक्शा चालक का पूरा बकाया फाइन चुका दिया। अब करण औजला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर उनके फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं।

करण औजला की फैंस ने की तारीफ

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक ने कमेंट करते हुए करण औजला को ‘गोल्ड हार्टेड’ बताया। वहीं एक ने लिखा- ‘ये वाकई कमाल का काम है, लोगों की मदद करना, इसीलिए ये इंसान मुझे इतना पसंद है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘ये देखकर दिल को सुकून मिल गया।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर सिंगर की तारीफ कर रहे हैं।

करण औजला का दिल्ली कॉन्सर्ट

करण औजला का पी-पॉप कल्चर दिल्ली टूर भी कई कारणों से सुर्खियां बटोर रहा है। उनके दिल्ली कॉन्सर्ट में लगभग 72,000 लोगों की भीड़ जमा हुई थी। इसी भीड़ के सामने सिंगर ने भीड़ में मौजूद एक खास शख्स तेजस सिंह की ओर इशारा किया, जो करण औजला के डाई हार्ड फैन हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने गाने के वीडियो पोस्ट करते हैं। करण ने हजारों लोगों के बीच उन्हें पहचान लिया और उनकी जमकर तारीफ की। करण ने तेजस का ऑडियंस से इंट्रोडक्शन कराया और उनके सिंगिंग स्किल की तारीफ की। साथ ही उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि वे एक दिन भारत दौरे के दौरान एक साथ प्रस्तुति देंगे।

करण ने तेजस सिंह के बारे में क्या कहा?

वीडियो में अपने फैन तेजस सिंह की तारीफ करते हुए करण कहते हैं- “ये मेरा भाई है। यह बहुत अच्छा गाता है। आज हमारे पास बहुत कम समय है, लेकिन आपको हमारे लिए एक गाना जरूर गाना होगा। हम इंडिया टूर के दौरान जरूर एक बार साथ में गाएंगे।”

करण औजला के कॉन्सर्ट

दिल्ली के बाद, करण औजला कई प्रमुख शहरों में अपना पी-पॉप कल्चर टूर जारी रखेंगे। 3 मार्च को मुंबई और पुणे में उनका कॉन्सर्ट होगा। इसके बाद, 7 मार्च को अहमदाबाद, 14 मार्च को चंडीगढ़ 21 मार्च को इंदौर, 29 मार्च को बेंगलुरु, 3 अप्रैल को कोलकाता, 5 अप्रैल को जयपुर, 10 अप्रैल को लखनऊ और 12 अप्रैल को लुधियाना में औजला के कॉन्सर्ट आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 के ट्रेलर पर लगा ‘ग्रहण’, बदली गई रिलीज डेट, अब कब आएगी रणवीर सिंह की फिल्म की ग्रैंड झलक?

Haiwaan में होगा कूट-कूट कर सस्पेंस, जज की हत्या के बीच खलनायक बनकर अक्षय करेंगे सैफ की जिंदगी में तांडव

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp