
संदीपा विर्क।
हाल ही के दिनों में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपने चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में रहे, जिसके चलते उन्हें तिहाड़ जेल में 12 दिन गुजारने पड़े। अब अभिनेता अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं और अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं। राजपाल यादव से पहले भी कई स्टार जेल की सलाखों के पीछे रह चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग 6 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। संदीपा को इस केस के चलते 4 महीने से ज्यादा तिहाड़ जेल में गुजारने पड़े थे। वहीं 2025 में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। अब एक्ट्रेस ने तिहाड़ जेल में बिताए दर्दनाक दिनों पर बात की है।
तिहाड़ जेल में बिताए दिनों को याद कर भावुक हुईं संदीपा विर्क
सिमरन जोत मक्कर से बात करते हुए संदीपा ने तिहाड़ जेल में बिताए दिनों को याद किया और कहा कि जेल में रहते हुए वह मौत की दुआ करने लगी थीं। इसी के साथ उन्होंने अपनी बेनुगाही का भी दावा किया। संदीपा जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए भावुक हो गईं और कहा कि तिहाड़ जेल एक ऐसी जगह है, जहां वह अपने दुश्मनों को भी नहीं भेजना चाहेंगी। संदीपा कहती हैं कि वह अक्सर भगवान से सवाल करती रहती थीं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया है जो उन्हें ये सब सहना पड़ रहा है।
माता-पिता मिलने आते थे तो बुरा लगता था
संदीपा विर्क कहती हैं कि जब उनके माता-पिता जेल में उनसे मिलने आते थे तो उन्हें और भी ज्यादा बुरा लगता था। संदीपा ने कहा- “मैं लगातार प्रार्थना करती थी कि मौत आ जाए और मुझे अपने साथ ले जाए। मुझे सबसे ज्यादा बुरा तब लगता था जब मेरे माता-पिता मुझसे मिलने जेल आते थे। मैंने उनसे माफी भी मांगी थी कि मेरी वजह से उन्हें यहां तक आना पड़ा। मेरे माता-पिता और भाई-बहन मेरे साथ खड़े रहे क्योंकि आपके अपने ही आपको जानते और समझते हैं।”
बिना सहारे के खड़े होना भी मुश्किल हो गया था
संदीपा बताती हैं कि जेल ने उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डाला। वह इतनी कमजोर हो गई थीं कि बिना सहारे खड़ी भी नहीं हो पाती थीं। उन्होंने कहा- ‘टॉयलेट बहुत ही गंदे होते थे और खाना भी बहुत खराब होता था। लेकिन, कुछ महिला पुलिसकर्मी दयालु थीं। वहीं कुछ ऐसी थीं जो कैदियों पर अपना गुस्सा निकालती थीं।’
संदीपा विर्क के प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो संदीपा विर्क ‘हनी ट्रैप स्क्वाड’ जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अजित कुमार की ‘मनकथा’ और मोहनलाल की ‘शिकर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें, संदीपा को 14 अगस्त 2025 को ईडी ने गिरफ्तार किया था और दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 दिसंबर, 2025 को जमानत पर रिहा कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः करण औजला की दरियादिली, मुंबई में ऑटो ड्राइवर का भरा चालान, वीडियो देखकर बोले फैन- ‘बड़े दिलवाला’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



