digital products downloads

शादी के जश्न के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दी बड़ी सौगात

शादी के जश्न के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दी बड़ी सौगात

Image Source : VIJAY DEVERAKONDA RASHMIKA INSTA
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ग्रैंड शादी के अलावा दोनों अपनी दरियादिली के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद यह कपल पहली बार विजय के पैतृक गांव थुम्मानपेटा तेलंगाना पहुंचा, जहां उन्होंने न केवल धार्मिक अनुष्ठान किए, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक बड़ी घोषणा भी की, जिससे तेलंगाना के बच्चों का भविष्य सुधरेगा।

पैतृक गांव में गृहप्रवेश और भक्ति का माहौल

सोमवार का दिन थुम्मानपेटा के निवासियों के लिए बेहद खास रहा, जब विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना और पूरे परिवार के साथ अपने होमटाउन पहुंचे। अवसर था उनके नए घर के गृहप्रवेश समारोह का। इस खास मौके पर नवविवाहित जोड़े ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सत्यनारायण व्रतम पूजा संपन्न की। अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए गांव में भारी भीड़ जमा हो गई थी। विजय और रश्मिका ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनसे खुलकर बात की। इस दौरान विजय ने अपने गांव के लोगों से एक भावुक वादा भी किया कि अब वे नियमित रूप से अपने पैतृक गांव आते रहेंगे।

यहां देखें वीडियो

छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम का ऐलान

समारोह के दौरान विजय देवरकोंडा ने अपनी खुशियों को समाज के साथ साझा करने का एक अनोखा तरीका चुना। उन्होंने अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से तेलंगाना के अचम्पेट डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों के लिए एक विशेष स्कॉलरशिप स्कीम की घोषणा की। यह योजना मुख्य रूप से कक्षा IX और X के छात्रों के लिए तैयार की गई है। विजय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जो वित्तीय तंगहाली के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। इस घोषणा के होते ही वहां मौजूद भीड़ ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। पति के इस नेक काम को देख रश्मिका मंदाना ने भी उनकी जमकर तारीफ की, जबकि विजय की मां अपने बेटे की इस उपलब्धि और सोच पर गर्व महसूस करते हुए काफी भावुक नजर आईं।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

जैसे ही इस इवेंट के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए, विजय के प्रशंसकों ने उन्हें ‘रियल लाइफ हीरो’ करार दिया। एक यूजर ने यहां तक लिख दिया, ‘अगर VD अगले 30 सालों में CM बन जाते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी।’ लोग उनकी इस सादगी और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की आदत की खूब सराहना कर रहे हैं।

शादी की दास्तां और ग्रैंड रिसेप्शन

विजय और रश्मिका के रिश्ते को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन दोनों ने हमेशा चुप्पी साधे रखी। आखिरकार, इसी साल फरवरी में उन्होंने अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान किया। 26 फरवरी को उदयपुर के एक आलीशान रिसॉर्ट में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में दोनों ने पारंपरिक साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की। अब यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों और सहयोगियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन होस्ट करने जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह केवल इनविटेशन वाला इवेंट होगा और मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर फैंस और मीडिया से सहयोग की अपील की है।

वर्क फ्रंट पर फिर दिखेगी जोड़ी

पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फैंस को उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का भी बेसब्री से इंतजार है। ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद यह जोड़ी अब फिल्म ‘राणाबली’ में एक साथ नजर आएगी। राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जो शादी के बाद उनका पहला साझा प्रोजेक्ट होगा।

ये भी पढ़ें: अहान पांडे ने दर्द में काटे दिन, करानी पड़ी सबसे दर्दनाक सर्जरी, अब बोले- न हिल पाता, न कुछ उठा पाता

क्लाइमेक्स छुड़ा देगा पसीने, उतर जाएगा दृश्यम-अंधाधुन का नशा, सस्पेंस का बवंडर है 2 घंटे 15 मिनट की साइको-थ्रिलर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp