digital products downloads

‘सेक्रेड गेम्स’ फेम एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से सामने आई फोटो

‘सेक्रेड गेम्स’ फेम एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से सामने आई फोटो

Image Source : INSTAGRAM/@RAJSHRI_DESHPANDE
राजश्री देशपांडे।

‘सेक्रेड गेम्स’, ‘ब्लैक वॉरंट’ और ‘रंगीन’ जैसी चर्चित वेब सीरीज में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने बुधवार, 4 मार्च, 2026 को एक पोस्ट शेयर किया, जिसने अभिनेत्री के फैंस को चिंता में डाल दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि हाल ही में उन्हें हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, राजश्री ने यह भी बताया कि कई टेस्ट से गुजरने के बाद, उनकी सर्जरी हुई और अब वह तेजी से ठीक हो रही हैं। अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (एनओएस) नामक ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है।

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

कैप्शन में राजश्री ने लिखा, “जब आप इसे पढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आखिरकार मैंने अपने माता-पिता को यह बताने का साहस जुटा लिया है कि मुझे इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (एनओएस), ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। अब आप सभी को जानने का समय आ गया है। सौभाग्य से, नियमित जांच के दौरान इसका पता जल्दी चल गया, जिससे हमें बचने का मौका मिला। ढेरों टेस्ट और सर्जरी किसी रोलरकोस्टर राइड की तरह थे, लेकिन यकीन मानिए, सभी के प्यार और स्नेह ने ही मुझे इस मुश्किल दौर से निकलने में मदद की। सर्जरी के बाद अपनी आई (मां) और पापा के चेहरे देखकर मेरा डर पिघल गया और मुझे अटूट शक्ति मिली। सभी के सहयोग से, मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

राजश्री ने दिया हेल्थ अपडेट

राजश्री आगे लिखती हैं- ‘अब मैं बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं और जल्द ही अस्पताल से घर जा रही हूं। डॉक्टर का बहुत-बहुत धन्यवाद। उनकी विशेषज्ञता और देखभाल ने इस सफर को बहुत आसान बना दिया। आपका प्यार ही मेरी सबसे बड़ी दवा है। आपकी सेहत में सुधार हो, उम्मीद बनी रहे और आने वाले दिन उज्ज्वल हों।’

राजश्री देशपांडे के बारे में

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजश्री देशपांडे हाल ही में प्राइम वीडियो की सीरीज ‘रंगीन’ में विनीत कुमार सिंह और तारुक रैना के साथ नजर आई थीं। से सीरीज 2025 में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा 2025 में ही वह क्राइम थ्रिलर ‘ब्लैक वारंट’ में भी दिखाई दीं, जिसके साथ शशि कपूर के पोते जहान कपूर ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है और इसके अलावा वह कमल हासन और मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में भी नजर आईं।

ये भी पढ़ेंः अब गेम ऑफ थ्रोन्स यूनिवर्स के एक किरदार पर बनेगी फिल्म? जियो हॉटस्टार सीरीज के बाद बढ़ने लगा दबदबा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फैन्स के साथ उड़ाई दावत, आज फिल्मी सितारों संग होगा ग्रांड रिसेप्शन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp