digital products downloads

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया की शादी में ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक संग की स्टाइलिश एंट्री

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया की शादी में ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक संग की स्टाइलिश एंट्री

Image Source : VIRAL BHAYANI
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय।

क्रिकेट जगत के महानायक सचिन तेंदुलकर के घर आज खुशियों की शहनाई गूंजी है। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज 5 मार्च 2026 अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह ने खेल और सिनेमा जगत की दूरियों को पाट दिया, जहां दोनों क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां इस नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद देने के लिए एकत्रित हुईं। यह दिन तेंदुलकर परिवार के लिए न केवल व्यक्तिगत रूप से खास रहा, बल्कि सार्वजनिक रूप से भी सितारों के जमावड़े का गवाह बना। इस शादी में शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी पहुंचे और दोनों सी स्टाइलिश एंट्री ने लोगों का खासा ध्यान खींचा।

बच्चन परिवार की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह के शुरुआती मेहमानों में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी सादगी और शालीनता से सबका ध्यान खींचा। रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डाले चलते हुए यह कपल बेहद खूबसूरत और शांत नजर आ रहा था। फैशन के मामले में भी दोनों ने सबका दिल जीत लिया, अभिषेक बच्चन ने आइवरी ट्राउजर के साथ क्लासिक ब्लैक बंदगला पहना था, जो उन्हें एक टाइमलेस और शार्प लुक दे रहा था। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने पाउडर ब्लू अनारकली सूट चुना, जिसमें की गई बारीक डिटेलिंग और मैचिंग दुपट्टा उनके सोफिस्टिकेशन को और बढ़ा रहा था। बाद में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने भी शिरकत की और नए जोड़े को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ आगे आते हैं और इसके बाद ही दोनों पैप्स के सामने पोज भी देते हैं। इसके बाद अंदर जाते हुए अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या को सहारा देते हैं और संभालते हुए सीढ़ी पर मदद करते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या का ये प्यारा मोमेंट लोगों को पसंद आ रहा है और कई फैंस का कहना है कि यही तो सच्चा प्यार है, जो उन्हें लाइफटाइम हमसफर बनाता है। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, ‘जिस तरह से ऐश्वर्या ने अभिषेक की ओर हाथ बढ़ाया है, वो उनके बीच के भरोसे और प्यार को जाहिर कर रहे है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों परफेक्ट कपल हैं और उनका तालमेल साफ नजर आ रहा है।’

क्रिकेट के दिग्गजों का शानदार संगम

अर्जुन की शादी में क्रिकेट जगत का भरपूर प्यार देखने को मिला। पूर्व भारतीय कप्तान MS धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे। दोनों ने सफेद रंग के पारंपरिक परिधानों में एक शानदार केमिस्ट्री साझा की; जहाँ धोनी बंदगला में जंच रहे थे, वहीं साक्षी ने कढ़ाई वाला बेहद खूबसूरत सूट पहना था। इनके अलावा राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे दिग्गजों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अर्जुन के करीबी दोस्तों में शुमार श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और सुरेश रैना भी अपने परिवारों के साथ समारोह का लुत्फ उठाते और पुराने साथियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखे। प्रशासनिक गलियारों से ICC चेयरमैन जय शाह भी इस खास मौके का हिस्सा बने।

निजी और भव्य आयोजन

अर्जुन और सानिया ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी और तब से ही उनकी शादी का इंतजार किया जा रहा था। तेंदुलकर परिवार ने इस आयोजन को काफी निजी और गरिमामय रखने का प्रयास किया है। विवाह का स्थान सानिया चंडोक के व्यावसायिक परिवार से संबंधित मुंबई का एक आलीशान होटल था, जिसे बहुत ही सुंदर और भव्य तरीके से सजाया गया था। पूरे वेन्यू में शान-ओ-शौकत और शालीनता का एक अनूठा संतुलन देखने को मिला, जो तेंदुलकर परिवार की सादगी को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:  ऐश्वर्या राय कर रहीं कमबैक, फिर बड़े पर्दे पर छाएंगी हसीना? क्यूट बच्चे संग सेट से सामने आई पहली झलक

कौन है अनुराग डोभाल? यूट्यूबर को छोड़ गई प्रेग्नेंट बीवी, आखिरी वीडियो में बोले- मेरी मौत के जिम्मेदार यही होंगे

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp