digital products downloads

Vasudha: वसुधा की जिदगी में नए किरदार की हुई एंट्री, चंद्रिका का परिवार होगा बर्बाद!

Vasudha: वसुधा की जिदगी में नए किरदार की हुई एंट्री, चंद्रिका का परिवार होगा बर्बाद!

Image Source : INSTAGRAM/@IAMPRIYATHAKURR
वसुधा

‘वसुधा’ कुछ महीने से अपनी शानदार कहानी के साथ टेलीविजन पर छाया हुआ है और दूसरे सीरियल की तरह कहानी को घुमा-फिराकर दिखाने की बजाय हर एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा दिखा रहे हैं, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। दो हफ्तों के अंदर शो में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले जो लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं और अब सीरियल में एक बड़ा धमाका होने वाला है। चंद्रिका सिंह चौहान की जिंदगी में तूफान आने वाला है। जी हां, ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में किरण भार्गव की एंट्री होने वाली है। खास बात यह है कि ये सीरियल जी टीवी के सारे शोज पर भारी पड़ता दिख रहा है और टीआरपी टॉप 5 की लिस्ट में कब्जा किया हुआ है।

नई एंट्री से चंद्रिका सिंह होगी परेशान

‘वसुधा’ में किरण भार्गव के एंट्री करते ही चंद्रिका सिंह चौहान की जिंदगी में उथल-पुथल होने वाली है। हाल ही में वसुधा और चंद्रिका के बीच अनबन देखने को मिली थी, जिसके बाद देव काफी परेशान हो गया था। कमाल की बात यह है कि देव और वसुधा की जोड़ी ऑफिशियली इस हफ्ते बेस्ट कपल बने थे। फैंस को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है और इसका असर शो की रेटिंग में भी दिख रहा है। शो को मिल रहे प्यार से मेकर्स बहुत खुश हैं और वे आपको अपनी स्क्रीन्स से बांधे रखने के लिए कुछ बड़े कदम उठाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

रहस्यमयी वापसी से वसुधा की बदलेगी जिंदगी

शो में नई एंट्री के बाद चंद्रिका की जिंदगी बदलने वाली है। टैलेंटेड अभिनेत्री किरण भार्गव टीम में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कई बड़े नामों के साथ काम किया है और स्क्रीन पर नए किरदार के साथ जबरदस्त वापसी कर रही हैं। वह चंद्रिका की सास का रोल करेंगी। चंद्रिका एक पावरफुल औरत है, लेकिन अब उसे अपनी ही सास का सामना करना पड़ेगा। यह नया कैरेक्टर घर में बहुत टेंशन लाने वाला है। वहीं, वसुधा के लिए भी कई मुश्किलें आने वाली हैं। यह एंट्री सिर्फ़ एक छोटा रोल नहीं है। यह कहानी में एक बड़ा बदलाव है।

ये भी पढे़ं-

YRKKH Promo: अरमान-अभिरा की होगी शादी, मेहर का गुरुर होगा चकनाचूर, फूटेगा विद्या का पाप का घड़ा!

करण औजला ने दिखाई दरियादिली, मुंबई में दो ड्राइवरों की आर्थिक मदद कर बटोरी सुर्खियां, चालान चुकाकर जीता दिल

 

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp