digital products downloads

Dhurandhar 2: ट्रेलर रिलीज से पहले ही कमा डाले 5 करोड़

Dhurandhar 2: ट्रेलर रिलीज से पहले ही कमा डाले 5 करोड़

Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@RANVEERSINGH
धुरंधर 2

धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है और आज यानी 6 मार्च रिलीज होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म धुरंधर 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रहने वाली है। इससे पहले धुरंधर फिल्म ने 1300 करोड़ रुपयों की भी वर्ल्डवाइड कमाई की थी। अब धुरंधर 2 से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें है और एडवांस बुकिंग के 2 हफ्ते पहले ही फिल्म ने 5 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 

5 करोड़ रुपयों का कर लिया कलेक्शन

ट्रैकिंग साइट Sacnilk के अनुसार, मौजूदा बॉक्स ऑफिस साइकल में तेलुगु भाषी समुदाय का मजबूत योगदान है। हालांकि फिल्म मुख्य रूप से हिंदी में रिलीज हुई है, लेकिन अमेरिका के प्रमुख तेलुगु भाषी केंद्रों – जिनमें डलास, न्यू जर्सी और बे एरिया शामिल हैं – में हिंदी भाषी बाजारों के साथ-साथ तेजी से टिकट बिक रहे हैं। इस व्यापक लोकप्रियता ने प्रीमियर वीकेंड की कुल अग्रिम बिक्री को प्रभावशाली 5 करोड़ रुपयों तक पहुंचाने में मदद की है, जबकि अभी भी दो सप्ताह की बुकिंग बाकी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपनी जबरदस्त सोलो रिलीज़ से फिल्म को काफी फायदा मिल रहा है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका के दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। एडवांस बुकिंग की मौजूदा रफ़्तार को देखते हुए, व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।

कहानी की परतें खोलेगी धुरंधर 2?

धुरंधर 2 का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है और फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने जासूसी वाले किरदार में कमाल दिखाने वाले हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार नहीं दिखेगा लेकिन संजय दत्त और अर्जुन रामपाल अपने दमदार किरदारों में दिखेंगे। साथ ही इस पार्ट में रणवीर सिंह की बीती जिंदगी की झलक भी देखने को मिल सकती है कि क्यों और कैसे उन्होंने पाकिस्तान में जाकर भारत की तरफ से जासूसी करने का फैसला लिया। अब इंतजार खत्म होने वाला है और फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

ये भी पढ़ें- ‘कभी पीआर की चीप टैक्टिक्स’, धुरंधर 2 की रिलीज से पहले किस बात पर भड़क गईं यामी गौतम? कृति सैनन से जुड़ा नाम

जैसे ही जीती टीम इंडिया तो रणबीर और राहा की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, अनिल कपूर ने भी ठोकी तालियां

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp