digital products downloads

Dhurandhar 2 Trailer: आखिर आ ही गई ट्रेलर की रिलीज डेट, तड़पा-तड़पा कर मेकर्स ने फैंस को किया बेकरार, धमाके के लिए तैयार रणवीर सिंह

Dhurandhar 2 Trailer: आखिर आ ही गई ट्रेलर की रिलीज डेट, तड़पा-तड़पा कर मेकर्स ने फैंस को किया बेकरार, धमाके के लिए तैयार रणवीर सिंह

Image Source : STILL FROM DHURANDHAR
रणवीर सिंह।

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज होने वाला है। पहले फिल्म की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया था। 3.30 घंटे लंबी ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट देखने के लिए फैंस बेकरार है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए टीजर ने फैंस की बेकरारी पहले ही बढ़ा दी थी। अब फिल्म का ट्रेलर भी दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसके लिए फैंस पहले से ही काफी बेसब्र थे। ट्रेलर आज यानी 6 मार्च को रिलीज होना था, लेकिन अब मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फाइन रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, यानी अब ट्रेलर आना तय हो चुका है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में आने वाले ट्विस्ट की हल्की झलकियां देखने के लिए फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है।

सामने आया आधिकारिक पोस्ट

जियो स्टूडियो ने एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी साझा की है। सामने आए पोस्ट में बताया गया कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर कल यानी 7 मार्च को सुबह 11.01 मिनट पर रिलीज होगा। पोस्ट के कैप्शन में अलग-अलग भाषाओं में लिखा गया, ‘हौंसला ईंधन बदला, ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे आएगा। धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है।’ इस अपडेट के सामने आने के बाद फैंस रिएक्शन देने लगे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘जल्दी रिलीज करो, अब और इंतजार नहीं होता।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘तड़पा-तड़पा के इसकी झलक दिखाओगे क्या?’ एक यूजर ने लिखा, ‘धमाके से पहले फुलझड़ियां जला रहे हैं।’

यहां देखें पोस्ट

एक मास्टरक्लास निर्देशन और सस्पेंस

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस के कीर्तिमान ध्वस्त किए, बल्कि भारतीय सिनेमा के सांस्कृतिक परिदृश्य पर भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर और गैंगस्टर ड्रामे का एक अनूठा संगम है, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। आदित्य धर की असली विशेषज्ञता इस फिल्म की प्रस्तुति में नजर आई। उन्होंने कराची के अशांत इलाके ल्यारी की गलियों में बुनी गई एक जटिल जासूसी कहानी को एक हाई-ऑक्टेन गैंगस्टर ड्रामा के रूप में पेश किया। शाश्वत सचदेव के ऊर्जावान साउंडट्रैक और बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म के तनाव और रोमांच को और अधिक प्रभावी बना दिया, जिससे यह एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बन गई।

शानदार अभिनय और स्टार पावर

फिल्म की सफलता का बड़ा श्रेय इसके कलाकारों को जाता है। अक्षय खन्ना ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से पूरी फिल्म में जान फूंक दी, जिसकी चर्चा आज भी सोशल मीडिया पर जारी है। संजय दत्त ने एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि राकेश बेदी ने एक चालाक राजनेता के रूप में कहानी में हास्य का तड़का लगाया। आर माधवन फिल्म के नैतिक स्तंभ बने और अर्जुन रामपाल ने एक खूंखार विलेन की भूमिका बखूबी निभाई। हालांकि रणवीर सिंह ने फिल्म का मुख्य इमोशनल वजन संभाला, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक धमाका

लगातार असफलताओं के बाद रणवीर सिंह के लिए ‘धुरंधर’ एक बड़ी राहत लेकर आई। फिल्म ने घरेलू स्तर पर ₹838.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि वैश्विक स्तर पर इसकी कुल कमाई ₹1305.35 करोड़ के पार पहुंच गई। दिलचस्प बात यह है कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में प्रतिबंधित होने के बावजूद यह पाकिस्तान और दुबई जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक पायरेटेड फिल्मों में से एक रही। आर माधवन के अनुसार फिल्म का क्रेज इतना अधिक था कि कई अंतरराष्ट्रीय प्रशंसक इसे थिएटर में देखने के लिए विशेष रूप से भारत आए।

ये भी पढ़ें: कौन थीं नैन्सी ग्रेवाल? सोशल मीडिया स्टार की कनाडा में हत्या, चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

ऐश्वर्या राय कर रहीं कमबैक, फिर बड़े पर्दे पर छाएंगी हसीना? क्यूट बच्चे संग सेट से सामने आई पहली झलक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp