digital products downloads

2 घंटे 21 मिनट की बेहतरीन रोमांटिक फिल्म, ओटीटी पर रिलीज होती ही किया कब्जा

2 घंटे 21 मिनट की बेहतरीन रोमांटिक फिल्म, ओटीटी पर रिलीज होती ही किया कब्जा

Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIX_IN
अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन

फिल्म मेकर मदन की डायरेक्ट की हुई नई फिल्म ‘विद लव’ एक तमिल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पुरानी यादें, जवानी का प्यार और कई भावुक पल है। इस फिल्म में अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं। कहानी बताती है कि कैसे पुराने क्रश, अधूरी फीलिंग्स और पर्सनल इनसिक्योरिटीज आज के रिश्तों पर असर डालती है। शॉन रोल्डन के दिल को छू लेने वाले म्यूजिक और कास्ट की दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस के साथ फिल्म ने थिएटर में रिलीज के दौरान अच्छा कलेक्शन किया। अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है, जो लोग इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, वह इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं।

2026 की धांसू लव स्टोरी

6 फरवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज के बाद विद लव ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ‘विद लव’ के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं और फिल्म का प्रीमियर 6 मार्च, 2026 को हुआ। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी। इसे 5 भाषा में दर्शक देख सकते हैं।

विद लव की कहानी

कहानी सत्या नाम के एक युवा डिजाइनर की है, जो शादी के कमिटमेंट से बचता है जब तक कि उसकी बहन एक ब्लाइंड डेट तय नहीं कर देती। इसके बाद सब कुछ बदल जाता है। वह मोनिशा से मिलता है और उसे पता चलता है कि वह कभी स्कूल में उससे जूनियर थी। जैसे ही वे फिर से मिलते हैं, दोनों अपने पहले प्यार, दिल टूटने और टीनएज के अनसुलझे इमोशंस में खो जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी एक हैरान करने वाला मोड़ ले लेती है।

ओटीटी पर फिल्म ने किया कब्जा

विद लव अपनी शानदार कहानी के साथ-साथ स्टार कास्ट को लेकर भी चर्चा में है। यह फिल्म उन सभी लोगों को पसंद आएगी जो अपने स्कूल के दिनों की यादों को बड़े होने तक साथ लेकर चलते हैं। दमदार परफॉर्मेंस, दिल को छू लेने वाले म्यूजिक और सुकून देने वाली कहानी के साथ यह एक साधारण प्रेम कहानी है। इसे IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है।

ये भी पढे़ं-

‘इतने बड़े कपड़े’, निया शर्मा बन कृष्णा अभिषेक ने की मस्ती, एक्ट्रेस के कपड़ों का उड़ाया मजाक

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से मशहूर किरदार की हुई छुट्टी, तुलसी-मिहिर की जिदंगी में खुशियों ने दी दस्तक

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp