digital products downloads

Dhurandhar 2 Trailer Release Live Updates: खत्म हुआ इंतजार!

Dhurandhar 2 Trailer Release Live Updates: खत्म हुआ इंतजार!

Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@RANVEERSINGH
धुरंधर 2

डायरेक्टर आदित्य धर की कमाल फिल्म धुरंधर 2 की कहानी का इंतजार अब चंद मिनटों में खत्म होने वाला है और हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) की अतीत की जिंदगी से भी पर्दा उठ सकता है। धुरंधर 2 का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। आज यानी शनिवार 7 मार्च को 11 बजे धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होगा। साथ ही इसकी कहानी के किरदारों से लेकर उनके लुक्स की भी खास डिटेल्स सामने आ सकती है। फैन्स को धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार है। रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अली मजारी के धांसू जासूस के किरदार में पर्दे पर लौट रहे हैं। साथ ही अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल फिर देखने को मिलेगा। साथ ही संजय दत्त का किरदार असलम चौधरी भी पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है। 

क्या है ट्रेलर से उम्मीदें?

धुरंधर 2 के ट्रेलर से फैन्स को उम्मीदें हैं कि इसकी कहानी की आगे की झलक देखने को मिल सकती है। जिसमें रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के अतीत से भी पर्दा उठ सकता है। हमजा कैसे हमजा बना और उसकी बीती जिंदगी की क्या कहानी थी। धुरंधर फिल्म में रणवीर की अतीत की जिंदगी की झलक देखने को मिली थी। साथ ही दूसरी सबसे बड़ी उम्मीद बड़े साहब को लेकर है कि इस किरदार को कौन बड़े पर्दे पर निभाने वाला है। आर माधवन भी अपने किरदार में स्क्रीन पर जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि क्या आदित्य धर अपने फैन्स की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं या फिर कुछ नया पैंतरा खेलते हैं। हमें 11 बजे तक का इंतजार करना होगा। 

 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp