digital products downloads

बादशाह के गाने की फिर होने लगी थूथू

बादशाह के गाने की फिर होने लगी थूथू

Image Source : IMAGE SOURCE-ANI
बादशाह

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर अपने गाने को लेकर सुर्खियों में हैं और खूब आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। बीते 1 मार्च को बादशाह ने अपना ‘टटीरी’ नाम का एक गाना लॉन्च किया और इसमें स्कूल की ड्रेस में लड़कियों को डांस करा दिया है। साथ ही इसमें अपनी ऑटोट्यून लगाकर घटिया लिरिक्स ठूंस दिए। अब इसको लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। बीते रोज बादशाह को हरियाणा के महिला आयोग ने नोटिस भेजा था और अब एक मंत्री जी ने भी उन्हें फटकार लगाते हुए राज्य की छवि धूमल करने का आरोप लगाया है। हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसे गीत राज्य की संस्कृति को ठेस पहुंचाते हैं।

मीडिया से बात करते हुए, ढांडा ने गीत ‘टटेरी’ को अनुचित बताया।

क्या बोले मंत्री महिपाल ढांडा

मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा, ‘इस तरह का गायन, जो हरियाणा की संस्कृति को धूमिल कर रहा है, उचित नहीं है। मामला सामने आते ही सरकार ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने गाने में फिल्माई गई बस और उसके डिपो की जांच के स्पष्ट आदेश दिए हैं। इसके ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ इससे पहले दिन में, एचएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि गाने के बोल अभद्र हैं और सांस्कृतिक सीमाओं और मर्यादा का उल्लंघन करते हैं, ऐसी शिकायतों के बाद पैनल ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। यह विवाद 1 मार्च, 2026 के आसपास गाने की रिलीज के बाद से ही बढ़ता जा रहा है।

13 मार्च को होगी सुनवाई

6 मार्च को जारी एक आधिकारिक समन के अनुसार, यह मामला बादशाह के खिलाफ दर्ज शिकायतों से संबंधित है, जिनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। यह दस्तावेज पानीपत के पुलिस अधीक्षक को संबोधित है, जिसमें अधिकारियों को निर्धारित सुनवाई के दौरान सभी संबंधित पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। एचएससीडब्ल्यू ने 13 मार्च, 2026 को सुबह 11:30 बजे सुनवाई निर्धारित की है। कार्यवाही पानीपत स्थित डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी।

क्या है पूरा मामला? 

बीते दिनों बादशाह का एक गाना रिलीज हुआ जिसमें उन्होंने एक हरियाणवी सिंगर की आवाज में गाए हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को रीमिक्स किया और अपने रैप के लिरिक्स में इसमें पिरो दिए। इसके बाद बादशाह ने इस गाने को फिल्माया और स्कूल की ड्रेस में डांसर्स को दिखाया। इस गाने में जैसे ही बादशाह आते हैं और दूसरी ही लाइन में लड़कियों को घोड़ी बनाने की बात करने लगते हैं। इसको लेकर लोगों में गुस्सा है और बादशाह को मौलिक जिम्मेदारियों को भी याद दिला रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- जवानी में निभाए बुढ़ापे के किरदार, 500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, 71 की उम्र फिटनेस के लिए मशहूर

OTT पर हिंदी में रिलीज हुई प्रभास की ‘द राजा साब’, जानें कहां स्ट्रीम हो रही फिल्म

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp