digital products downloads

‘महाभारत’ में उत्तरा बन जीता था दिल, जैकी श्रॉफ संग किया डेब्यू, अब कैसी दिखती हैं एक्ट्रेस?

‘महाभारत’ में उत्तरा बन जीता था दिल, जैकी श्रॉफ संग किया डेब्यू, अब कैसी दिखती हैं एक्ट्रेस?

Image Source : INSTAGRAM/@VARSHAUSGAONKER
‘महाभारत’ की उत्तरा का बदल गया है लुक

कई मेकर्स ने टेलीविजन के लिए हिंदू महाकाव्य ‘महाभारत’ बनाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा के बनाए वर्शन जैसा नहीं बन पाया। 139 एपिसोड का यह सीरियल 1988 से 1990 तक प्रसारित हुआ था और अपनी दमदार कहानी के अलावा शानदार स्टार कास्ट की वजह से लोगों का लोकप्रिय शो बन गया। इस शो ने कई स्टार्स को घर-घर में पहचान दिलाई और इन्हीं में एक वर्षा उसगांवकर भी थीं। एक्ट्रेस वर्षा गोवा के एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके पिता एकेएस उसगांवकर कैबिनेट मंत्री और गोवा के उप-अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, जबकि उनकी मां मानिकाबाई उसगांवकर एक शास्त्रीय गायिका थीं।

महाभारत ने वर्षा उसगांवकर को दिलाई पहचान

‘महाभारत’ से मशहूर हुईं वर्षा उसगांवकर बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अभी तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उसगांवकर को पहली बार 1984 में सुपरहिट मराठी स्टेज प्ले ब्रह्मचारी के लिए चुना गया था। उन्होंने 1986 में ‘तुज्या वाचुन करमेना’ से मराठी फिल्म की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सचिन पिलगांवकर के साथ सुपरहिट ‘गम्मत जम्मत’ (1987) की। 1988 में उन्हें महाकाव्य ‘महाभारत’ में अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा की भूमिका निभाने के लिए चुना गया और इस किरदार को निभाकर वह दर्शकों की पसंदीदा अभिनेत्री बन गईं।

हिंदी-मराठी सिनेमा में दिखाया जलवा

मराठी फिल्मों और टीवी शोज में काम करने के बाद वर्षा उसगांवकर ने 1990 में आई फिल्म ‘दूध का कर्ज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें जैकी श्रॉफ, नीलम और अरुणा ईरानी भी नजर आए थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में से एक ‘साथी’  है, जो अपने ब्लॉकबस्टर गानों के लिए जानी जाती है। उन्होंने ‘हफ्ता बंद’ (1991), ‘घर जमाई’ (1992), ‘तिरंगा’ (1993), ‘बेटा हो तो ऐसा’ (1994), ‘घर आया मेरा परदेसी’ (1993) और ‘पत्थरीला रास्ता’ (1994) जैसी फिल्मों में काम किया है।

महाभारत की उत्तरा का बदल गया है लुक

38 साल बाद भी वर्षा उसगांवकर की खूबसूरत आज भी बरकरार है। वह इन दिनों मराठी टीवी सीरियल ‘नशीबवान’ में नजर आ रही हैं, जो सोम-शुक्र रात 9 बजे स्टार प्रवाहवर पर प्रसारित होता है।

ये भी पढे़ं-

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp