digital products downloads

सेलेब्स भी हुए ‘धुरंधर 2’ के दीवाने, आलिया से RGV तक किसने क्या कहा?

सेलेब्स भी हुए ‘धुरंधर 2’ के दीवाने, आलिया से RGV तक किसने क्या कहा?

Image Source : INSTAGRAM/@RANVEERSINGH/@ALIAABHATT
धुरंधर 2 के ट्रेलर पर यूजर्स के रिएक्शन

इस साल की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर आज, 7 मार्च 2026 को आखिरकार जारी कर दिया गया। आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को किस बेसब्री से इंतजार था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही ट्रेलर जारी हुआ, दर्शक इस पर टूट पड़े और अब ये यूट्यूब पर टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। आम लोगों को तो इस ट्रेलर ने दीवाना कर ही दिया है, बॉलीवुड सितारों में भी इसे लेकर कम दीवानगी नहीं है। आलिया भट्ट से लेकर ऋतिक रोशन तक, कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर का रिव्यू कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म को लेकर किसने क्या कहा।

आलिया भट्ट का रिएक्शन

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देखते ही आलिया भट्ट भी रणवीर सिंह और धुरंधर 2 के ट्रेलर की तारीफ करने से पीछे नहीं रहीं। जैसे ही आलिया ने धुरंधर 2 का ट्रेलर देखा, उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया और लिखा- ‘बीस्ट मोड ऑन’ ये ट्रेलर कंट्रोल से बाहर है!’। आलिया के रिएक्शन से साफ है कि उन्हें फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। आलिया भट्ट के अलावा ऋतिक रोशन ने भी ट्रेलर के कॉमेंट सेक्शन में रिएक्ट करते हुए ट्रेलर की तारीफ की। ऋतिक ने लिखा- ‘बहुत ही शानदार, कमाल कर दिया।’

Alia Bhatt
Image Source : INSTAGRAM/@ALIAABHATTआलिया भट्ट का पोस्ट

राम गोपाल वर्मा ट्रेलर के हुए मुरीद

राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर की जमकर तारीफ की थी और अब उन्होंने फिल्म के दूसरे भाग के ट्रेलर की तारीफों के भी पुल बांधे हैं। राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की की तारीफ में एक लाइन लिखी और आदित्य धर के निर्देशन की जमकर तारीफ की। ‘ये स्ट्रैटोस्फेरिक लेवल (आसमान छूने वाला)है।। धुरंधर 2 के साथ आदित्य धर की फिल्म बदला लेने के लिए उग्र हो चुकी है।’

फैंस में धुरंधर 2 का क्रेज

रणवीर सिंह के फैंस भी इस ट्रेलर पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘3 मिनट से ज्यादा लंबा ट्रेलर और प्लॉट के बारे में कोई खुलासा नहीं, आदित्य धर ने कमाल कर दिया।’ एक अन्य ने लिखा- ‘हमारे पेरेंट्स की जनरेशन के पास ‘शोले’ थी और हमारी जनरेशन के पास ‘धुरंधर’ है।’ वहीं एक और लिखता है- ‘धुरंधर में अक्षय खन्ना और धुरंधर 2 में रणवीर सिंह।’ एक ने लिखा- ‘रणवीर सिंह सिर्फ अभिनय नहीं कर रहे, वो जसकिरत और हमजा बनकर जी रहे हैं।’ वहीं कई का तो ये भी कहना है कि ये फिल्म 2000 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करेगी।

फिल्म में क्या है खास?

धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह के किरदार हमजा के पहले और  वर्तमान जिंदगी की झलक देखने को मिलती है। इस बार की कहानी में पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में सत्ता के संघर्ष को दिखाया गया है। ट्रेलर में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी अपने सबसे खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं, इनके अलावा आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर के अंदाज ने भी फैंस के दिल जीत लिए हैं। 

कब रिलीज होगी फिल्म?

आदित्य धर ने पहले भाग के साथ ही धुरंधर 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था। फिल्म पहले से तय डेट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  खास बात तो ये है कि 18 मार्च को धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू शोज भी होंगे। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर पहले फिल्म की टक्कर यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ से होने वाली थी, जो अब टल चुकी है।

ये भी पढ़ेंः धुरंधर में इश्क कर लूटी लाइमलाइट, अब दूसरे पार्ट में सारा अर्जुन ने उठा ली बंदूक, बिगड़ने वाला है पाकिस्तानी सियासत का मौसम

सिंगर बादशाह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस, तुरंत पेश होने के लिए नोटिस भी जारी; गाने में भद्दे लिरिक्स ने खड़ी कर दी मुसीबत

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp