digital products downloads

राजपाल यादव के दामाद को देखा? लाइमलाइट से दूर रहते हैं पहली बेटी ज्योति के पति

राजपाल यादव के दामाद को देखा? लाइमलाइट से दूर रहते हैं पहली बेटी ज्योति के पति

Image Source : INSTAGRAM/@RAJPALOFFICIAL
राजपाल यादव।

राजपाल यादव को कौन नहीं जानता, हिंदी सिनेमा में उनका सफर बेहद शानदार रहा है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में जो मुकाम हासिल किया है, वह कई बड़े फिल्मी घराने के सदस्य भी नहीं कर पाते। राजपाल यादव पिछले महीने एक अलग ही वजह से चर्चा में रहे। उन्हें चेक बाउंस केस के चलते तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। 12 दिन जेल में गुजारने के बाद उन्हें 18 फरवरी को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। जैसे ही राजपाल जेल गए, पूरा बॉलीवुड उनके समर्थन में आ गया। इस केस के बाद राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई। इस बीच हम आपको उनके दामाद के बारे में बताते हैं, जो लाइमलाइट से कोसों दूर साधारण जिंदगी जीते हैं।

राजपाल यादव की बेटी ज्योति

पिछले दिनों राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए थे। लेकिन, क्या आप जानते हैं उनकी एक बेटी भी है, जिनका नाम ज्योति है। ज्योति का जन्म 1991 में हुआ था और वह राजपाल यादव और उनकी पहली पत्नी करुणा की बेटी हैं। करुणा की मौत ज्योति को जन्म देने के बाद ही हो गई थी, जिसके बाद राजपाल यादव ने अपनी बेटी की जिम्मेदारी अपने भाई-भाभी को सौंप दी और खुद पैसे कमाने की चाह लेकर मुंबई आ गए। इसके बाद ज्योति का पालन-पोषण राजपाल यादव के भाई-भाभी ने ही किया।

15 की उम्र में पिता राजपाल यादव के पास रहने आईं ज्योति

जब ज्योति 15 साल की हुईं, राजपाल यादव उन्हें अपने साथ रहने के लिए मुंबई ले आए। हालांकि, तब तक वह राधा यादव से दूसरी शादी कर चुके थे। राजपाल यादव ने 2003 में राधा यादव से शादी की थी, जिनसे उनकी मुलाकात कनाडा में शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। राधा, ज्योति को भी बिलकुल अपनी सगी बेटी जैसा प्यार देती हैं।

कौन हैं राजपाल यादव के दामाद?

राजपाल यादव की बेटी ज्योति की शादी 2017 में इटावा के रहने वाले संदीप यादव से हुई। संदीप लाइमलाइट से दूर एक बहुत ही साधारण जिंदगी जीते हैं। वह आगरा के एक बैंक में कैशियर की नौकरी करते हैं और ससुर राजपाल यादव की चकाचौंध भरी जिंदगी से कोसों दूर रहते हैं। ज्योति और संदीप की शादी राजपाल यादव ने बहुत ही साधारण और पारंपरिक तरीके से कराई थी। ये शादी राजपाल यादव के शाहजहांपुर स्थित गांव कुंडरा से हुई थी, जिसमें परिवार, गांववाले और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ेंः आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड ने फ्रीज कराए एग्ज, बयां की फीलिंग, बोलीं- ‘2 हफ्ते तक झेला दर्द और तकलीफें’

कौन हैं ईश्वर हैरिस? रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी ने दिया धक्का, Jr NTR से है कनेक्शन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp