digital products downloads

कौन हैं ईश्वर हैरिस?रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन के बाउंसर ने दिया धक्का

कौन हैं ईश्वर हैरिस?रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन के बाउंसर ने दिया धक्का

Image Source : INSTAGRAM/@ESHWARHARRIS_1
ईश्वर हैरिस ने वायरल वीडियो पर दिया रिएक्शन।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसमें सिर्फ उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की। शादी के बाद कपल ने अपने फिल्मी दुनिया के दोस्तों और करीबियों के लिए हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें चिरंजीवी से लेकर राम चरण तक, साउथ सिनेमा के कई सितारों ने शिरकत की। ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने भी रश्मिका और विजय की वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की। इस बीच सुपरस्टार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बॉडीगार्ड एक शख्स को धक्का मारते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को लेकर जहां कुछ यूजर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कई ये पूछ रहे हैं कि आखिर ये शख्स कौन है, जिसे अल्लू अर्जुन के बॉडीगार्ड ने धक्का दिया है।

अल्लू अर्जुन के बॉडीगार्ड ने किसे मारा धक्का?

अल्लू अर्जुन के बॉडीगार्ड ने रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में जिस शख्स को धक्का मारते हुए पीछे किया, वो भी साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम हैं और उनका नाम ईश्वर हैरिस है। ईश्वर का जूनियर एनटीआर से कनेक्शन है। दरअसल, ईश्वर को जूनियर एनटीआर का बॉडी डबल माना जाता है और उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। इस बीच ईश्वर हैरिस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और इस पूरे वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

ईश्वर ने जारी किया वीडियो

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर सवाल उठने लगे। ऐसे में खुद ईश्वर ने एक वीडियो जारी किया और सामने आकर इस पूरे मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। ईश्वर हैरिस ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ये सब तब हुआ जब अल्लू अर्जुन रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में एंट्री ले रहे थे और इसी दौरान वह भी इवेंट में एंट्री कर रहे थे। इस दौरान सुपरस्टार के सुरक्षाकर्मी उनके लिए रास्ता साफ कर रहे थे और तभी वह भी सामने आ गए, जिस पर बॉडीगार्ड्स ने उन्हें पकड़कर पीछे खींच लिया।

क्या बोले ईश्वर हैरिस?

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ईश्वर हैरिस ने कहा- ‘हम दोनों एक ही समय पर अंदर जा रहे थे। जैसे ही अल्लू अर्जुन फोटोज के लिए स्टेज की तरफ बढ़े, उनके बाउंसर्स को लगा कि शायद मैं उनके साथ जाकर फोटो क्लिक करना चाहता हूं। इसी गलतफहमी में उन्होंने मुझे धक्का दिया। लेकिन, इस छोटी सी घटना को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। ये एक सामान्य स्थिति है, जो अक्सर भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में हो जाती है। मेरा मकसद किसी का रास्ता रोकना नहीं था, बल्कि मैं भी एक मेहमान के तौर पर इवेंट में शामिल हुआ था।’

जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल हैं ईश्वर हैरिस

बता दें, ईश्वर हैरिस तेलुगु सिनेमा का जाना-माना नाम हैं और जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल के तौर पर मशहूर हैं। ईश्वर ऑस्कर विनिंग ‘आरआरआर’ सहित कई बड़े प्रोजेक्ट्स में जूनियर एनटीआर के सीन्स को फिल्माने में मदद कर चुके हैं। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः T20 World Cup Finale: क्लोजिंग सेरेमनी में गूंजा ‘इश्क तेरा तड़पावे’, पंजाबी बीट पर थिरके पॉप स्टार रिकी मार्टिन

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में दिखी आसिफ अली जरवारी की झलक, मेकर्स ने चालाकी से छिपाया चेहरा, बढ़ा सस्पेंस

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp