digital products downloads

रणदीप हुड्डा बन गए पापा, अस्पताल से शेयर की बेहद प्यारी फोटो

रणदीप हुड्डा बन गए पापा, अस्पताल से शेयर की बेहद प्यारी फोटो

Image Source : INSTAGRAM/@RANDEEPHOODA
मां-पापा बने लिन और रणदीप हुड्डा।

रणदीप हुड्डा ने हाल ही में पत्नी लिन लैशराम के साथ प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करने के ठीक एक दिन बाद, रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी पहली संतान का इस दुनिया में स्वागत किया। जी हां, रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम भी बॉलीवुड के पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं। रणदीप ने मंगलवार को दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी बेटी के जन्म का ऐलान किया।

दादू की गोद में दिखीं रणदीप हुड्डा की बेबी गर्ल

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मंगलवार, 10 मार्च को अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। अभिनेता ने दो फोटोज शेयर करते हुए फैंस के साथ ये गुड न्यूज साझा की। शेयर की गई तस्वीरें में से एक में अभिनेता की नन्हीं बेटी अपने दादू यानी रणदीप हुड्डा के पिता की गोद में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी में बच्ची के हाथ दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके लिए मेरा आभार और भी गहरा हो गया है, पापा। और सबसे महत्वपूर्ण बात – लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक नन्ही सी बच्ची और जीवन भर का प्यार।”

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

सेलेब्स और फैंस ने रणदीप हुडा और लिन लैशराम को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। सयानी गुप्ता ने लिखा, “वाह!!!!”, अभिनेता राकेश चतुर्वेदी ओम ने लिखा, “वाह, पूरे हुड्डा परिवार को लाख-लाख बधाईयां।” दर्शन कुमार ने पोस्ट किया, “लिन और रणदीप को उनकी नन्ही सी खुशी के लिए बहुत-बहुत बधाई… आपकी बच्ची को प्यार, खुशी और आशीर्वाद से भरा जीवन मिले।” एक फैन ने लिखा, “नवजात देवी के लिए रणदीप हुड्डा को बधाई”। एक अन्य ने लिखा- “कितना प्यारा संयोग! जन्मदिन मुबारक हो अंकल! भाग्यशाली माता-पिता को बधाई, ढेर सारा प्यार!”

सोमवार को शेयर की थीं प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें

सोमवार को ही लिन ने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। फोटोज में वह रणदीप हुड्डा के साथ सफेद रंग के कपड़ों में पोज करती दिखीं। दोनों ने व्हाइट कपड़े पहने थे और उनकी हर तस्वीर प्यार से भरी हुई थी। उन्होंने तस्वीरों के साथ एक दिल वाला इमोजी भी लगाया। बता दें कि रणदीप और लिन ने 29 नवंबर, 2023 को मणिपुरी शैली में शादी की थी।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2: हमजा की कलाई पर लग्जरी घड़ी, देखकर चमकीं रणवीर के फैंस की नजरें, इस कीमत में खरीद लेंगे चमचमाती कार

15 साल पहले आई कल्ट क्लासिक, जिसकी खो गई थी ओरिजिनल स्क्रिप्ट, मेकर्स ने बदला अंत, देखकर अब भी रो पड़ते हैं दर्शक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp