digital products downloads

मजनू-उदय भाई संग डॉक्टर घुंघरू की वापसी, चीन-दुबई से जुड़ेगा कनेक्शन, अक्षय कुमार की Welcome 4 ला रही ठहाके का बंपर डोज

मजनू-उदय भाई संग डॉक्टर घुंघरू की वापसी, चीन-दुबई से जुड़ेगा कनेक्शन, अक्षय कुमार की Welcome 4 ला रही ठहाके का बंपर डोज

Image Source : IMDB
कैटरीना कैफ, परेश रावल, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और मल्लिका शेरावत।

बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में शुमार ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने स्पष्ट कर दिया है कि इस सीरीज की चौथी किस्त यानी ‘वेलकम 4’ पर काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। अभी दर्शक अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का बेसब्री से इंतजार ही कर रहे थे कि निर्माता ने अगले भाग की घोषणा कर फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। यह खबर उन लोगों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है जो उदय भाई और मजनू भाई के किरदारों को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं।

वैश्विक संगीत और भव्य एक्शन का संगम

‘वेलकम 4’ केवल कॉमेडी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म बनाने की योजना है। फिरोज नाडियाडवाला के अनुसार इस बार फिल्म का कैनवास बहुत बड़ा होगा। फिल्म की सबसे खास बात इसका ग्लोबल म्यूजिक होगा, जिसमें चीन, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका जैसे विभिन्न क्षेत्रों के संगीत का फ्यूजन देखने को मिलेगा। संगीत के साथ-साथ एक्शन के स्तर को भी कई गुना बढ़ाया जा रहा है। निर्माता का कहना है कि स्क्रिप्टिंग का काम अपने अंतिम चरण में है और वे एक ऐसी फिल्म तैयार कर रहे हैं जो तकनीकी और मनोरंजन के मामले में पिछली सभी किस्तों को पीछे छोड़ देगी।

विलेन्स की फौज और उदय-मजनू का मुकाबला

चौथे भाग की कहानी में इस बार ट्विस्ट और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। आमतौर पर किसी फिल्म में एक मुख्य विलेन होता है, लेकिन ‘वेलकम 4’ में विलेन्स की एक पूरी फौज नजर आएगी। फिरोज नाडियाडवाला ने हिंट देते हुए बताया कि जब उदय भाई, मजनू भाई और डॉ. घुंघरू जैसे आइकोनिक किरदार एक से अधिक खतरनाक डॉन्स के सामने आएंगे तो पर्दे पर होने वाला धमाका ‘रिक्टर स्केल पर 10’ की तीव्रता जैसा महसूस होगा। किरदारों की कॉमिक टाइमिंग और खतरनाक परिस्थितियों के मेल से एक जबरदस्त कहानी बुनी जा रही है।

‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर स्थिति साफ

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर बाजार में चल रही देरी की अफवाहों पर भी विराम लग गया है। निर्माता ने साफ किया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम सही दिशा में चल रहा है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सितारों की एक विशाल फौज नजर आने वाली है। ‘वेलकम’ सीरीज की शुरुआत अनीस बज्मी के निर्देशन में हुई थी और आज यह भारतीय सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक बन चुकी है। अक्षय कुमार की वापसी और एक के बाद एक दो फिल्मों की लाइनअप ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर हंसी का जबरदस्त सैलाब आने वाला है।

ये भी पढ़ें:  फेमस एक्टर थक्काली श्रीनिवासन की मौत, कहलाते थे टैलेंट की खान, म्यूजिक से लेकर फिल्म मेकिंग में छोड़ी छाप

The Kerala Story 2 की गूंज के बीच तूफान की तरह आई चिंदी बजट वाली फिल्म, 11 दिनों में ही कमा डाली 321% मुनाफा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp