
मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी को एक-दूसरे के बेहद करीब देखा गया। वायरल वीडियो और तस्वीरों में दोनों डांस करते, गले मिलते और पार्टी का लुत्फ उठाते नजर आए। इस केमिस्ट्री को देखकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या सोराब मलाइका के नए पार्टनर हैं। हालांकि सोराब बेदी ने अब इन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है। पिंकविला के साथ एक पॉडकास्ट में उन्होंने स्पष्ट किया कि ये खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और उनके बीच केवल दोस्ती का रिश्ता है।
सालों पुरानी दोस्ती और मॉडलिंग के दिन
सोराब ने अपनी सफाई में बताया कि वह मलाइका को मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। उन्होंने याद किया कि कैसे उनके शुरुआती करियर के दौरान मलाइका उन लोगों की करीबी दोस्त थीं, जो उन्हें शोज दिलवाते थे। सोराब ने कहा, ‘हमारी दोस्ती पुरानी है, मैं पहले भी तस्वीरें डालता था, लेकिन किसी ने तब नोटिस नहीं किया। हम सालों से साथ में पार्टी कर रहे हैं, यह कोई नई बात नहीं है। मैंने पहले भी ऐसी तस्वीरें साझा की थीं, लेकिन तब मैं इतना मशहूर नहीं था, इसलिए लोगों ने ध्यान नहीं दिया।’ सोराब के मुताबिक उनके बीच की दोस्ती कॉमन सोशल सर्कल के जरिए स्वाभाविक रूप से विकसित हुई है।
मलाइका के नए रेस्टोरेंट का जश्न
यह विवाद तब शुरू हुआ जब मलाइका के नए रेस्टोरेंट की ओपनिंग पार्टी का वीडियो ऑनलाइन सामने आया। सोराब ने इस शाम की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मलाइका को उनके नए वेंचर के लिए बधाई भी दी थी। वीडियो में दोनों को नाचते और जश्न मनाते देख फैंस ने गलत अंदाजा लगा लिया। सोराब ने साफ किया है कि वह केवल एक दोस्त के तौर पर वहां मौजूद थे और मलाइका को सपोर्ट कर रहे थे।
हर्ष मेहता के साथ जुड़ता नाम
मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से काफी सुर्खियों में रही है। सोराब से पहले एक्ट्रेस का नाम हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई कॉन्सर्ट्स और वेकेशन पर साथ देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका (52) और हर्ष (33) के बीच उम्र का काफी फासला है। हालांकि मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने पिछले रिश्ते पर तो हमेशा खुलकर बात की, लेकिन हर्ष मेहता या सोराब बेदी से जुड़ी हालिया अफवाहों पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।
ये भी पढ़ें: दूरदर्शन का No.1 कॉमेडी शो, 99 एपिसोड के बाद अचानक हुआ बंद, हंसते-हंसते हो जाता था पेट दर्द
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



