
1 महीने से खाली बैठी हैं अदा शर्मा।
साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से दर्शकों पर अपने अभिनय की छाप छोड़ने वालीं अदा शर्मा के पास काम नहीं है। खुद एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया है। अदा शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि एक फिल्म के शेड्यूल के चलते लगातार दिक्कतें बढ़ती गईं और उनकी अन्य फिल्मों की डेट्स क्लैश होने लगीं, जिसके चलते अब वह घर पर खाली बैठी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और एक प्रोड्यूसर के साथ अपने बुरे अनुभव के बारे में भी बताया। अदा ने बताया कि ये प्रोड्यूसर बार-बार फिल्म का शेड्यूल बदलता रहा, जिसके चलते दूसरे प्रोजेक्ट्स की डेट आपस में क्लैश हो गईं।
एक ही समय में कमिट किए 3 प्रोजेक्ट
अदा शर्मा बताती हैं कि एक ही समय पर उन्होंने तीन प्रोजेक्ट के लिए कमिट कर दिया। लेकिन, पहली फिल्म का शेड्यूल बार-बार बदलता रहा, जिससे उनकी दूसरे प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन प्रभावित होने लगीं। जब उन्होंने प्रोड्यूसर पर पहले से तय डेट्स को बनाए रखने का जोर दिया तो उन्होंने किसी भी कीमत पर इसे पूरा करने का दवाब डालना शुरू कर दिया और यहां तक कि गालियां भी दीं।
अदा शर्मा ने सुनाया पूरा हाल
अदा शर्मा अपने वीडियो में कहती हैं- ‘तो मैं तीन फिल्में शूट कर रही हूं, जलो मत पहले मैं भी खाली थी, अब मेरे पास काम है। तो पहली फिल्म की डेट बार-बार चेंज होके अब क्लैश हो रही हैं बाकि दो फिल्मों के साथ। तो पहली फिल्म के प्रोड्यूसर ने मेरे मैनेजर से कहा कि यही डेट्स चाहिए। गालियां इस्तेमाल कीं, जो करके मैं अपना इंस्टाग्राम खराब नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा, कि कैसे भी करके यही डेट्स चाहिए। मेरे मैनेजर ने पूछा- पक्का? तो बोले- हां, चेंज हो ही नहीं सकती। दूसरे फिल्म के डायरेक्टर को जब पता चला तो उन्होंने कहा- मैं डेट्स चेंज कर देता हूं। और जब तीसरी फिल्म के प्रोड्यूसर को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने भी डेट्स बदलने का फैसला लिया। अब मेरी वजह से उनको बाकी पूरी कास्ट की डेट्स बदलनी पड़ी, तो मैंने सॉरी, थैंक यू सब कहा।’
एक फिल्म के चलते प्रभावित हुईं दो अन्य फिल्में
अदा आगे कहती हैं- ‘तीनों फिल्मों की डेट्स चेंज होने के बाद और सब सुलझने के बाद पहले वाले प्रोड्यूसर कहते हैं कि मुझे अब वो डेट्स नहीं चाहिए। तो शॉर्ट में मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। मैं खाली हूं, एक महीने से। पूरी तरह बेकार- इमोशनली, मेंटली, फाइनेंशियली और प्रोफेशनली।’ वीडियो के कैप्शन में अदा ने लिखा- ‘मैं वेल्ली हूं। आप भी हैं क्या? मेरी टीम ज्वॉइन करने के लिए सभी वेल्ले लोग अटेंडेंस लगाओ कमेंट में।’
द केरल स्टोरी के बाद नहीं चली कोई फिल्म
बता दें, अदा शर्मा ‘द केरल स्टोरी’ के बाद तीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। द केरल स्टोरी की सफलता के बाद वह ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’, ‘सीडीः क्रिमिनल और डेविल’ और ‘तुमको मेरी कसम’ जैसी फिल्मों में देखा गया, लेकिन किसी को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में सिनेमाघरों में ‘द केरल स्टोरी’ की सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज हुई है, जिसमें अदा नहीं हैं।
ये भी पढ़ेंः ’10 लड़के लेकर आएंगे’, दिव्या अग्रवाल को मिल रही रेप की धमकी, ‘पूर्व भाई’ के फैंस पर लगाया आरोप, भड़के एक्टर
यश की Toxic से घबराया बॉलीवुड? मुकाबले से पीछे हटे वरुण धवन, नहीं चाहते ‘बेवजह मुकाबला’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



