digital products downloads

‘फिर ब्लड टेस्ट हैं’, शोएब की बात सुन बैठ गया दीपिका कक्कड़ का दिल, नम हुई आंखें

‘फिर ब्लड टेस्ट हैं’, शोएब की बात सुन बैठ गया दीपिका कक्कड़ का दिल, नम हुई आंखें

Image Source : YOUTUBE/SHOAIB IBRAHIM OFFICIAL
दीपिका कक्कड़

‘ससुराल सिमर का’ की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ इब्राहिम लिवर कैंसर के बाद अब एक नई चुनौती का सामना कर रही हैं। पिछले दिनों ही एक्ट्रेस ने अपने ब्लॉग में बताया था कि उन्हें अचानक पेट में दर्द हुआ, जिसे लेकर वह काफी घबरा गईं। इसके बाद वह डॉक्टर के पास गईं और जांच के बाद पता चला कि उनके लिवर में नया सिस्ट बन गया है। फिलहाल दीपिका इसकी सर्जरी करवा चुकी हैं, लेकिन अब भी उनकी परेशानियां खत्म नहीं हो रही हैं। हाल ही में उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपना नया ब्लॉग शेयर किया,  जिसमें वह दीपिका को उनके आने वाले ब्लड टेस्ट के बारे में बताते दिखे और इसके बारे में सुनते ही दीपिका भावुक हो जाती हैं।

भावुक हुईं दीपिका कक्कड़

लिवर कैंसर से जूझ चुकीं दीपिका हाल ही में सिस्ट की सर्जरी से गुजरी हैं। अब उनके पति शोएब इब्राहिम ने उन्हें उनके ब्लड टेस्ट के बारे में बताया और ये सुनते ही दीपिका इमोशनल हो गईं। शोएब बताते हैं कि उन्होंने दीपिका के लिए एक नई डाइट और रूटीन बनाया है। वह अब सुबह 7 बजे उठती हैं और वॉक पर जाती हैं वहीं रात के 7 बजे के बाद उन्हें कुछ भी खाना मना है। इसी दौरान दीपिका, शोएब से कोई रेसिपी ब्लॉग बनाने की इच्छा जाहिर करती हैं, लेकिन शोएब ये कहते हुए उन्हें रेसिपी ब्लॉग बनाने से मना कर देते हैं कि लंबे समय तक खड़े रहना उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा। इसी बीच शोएब, दीपिका को याद दिलाते हैं कि ईद के बाद उनके ब्लड टेस्ट होने हैं । यह सुनते ही दीपिका भावुक हो गईं और उनके आंसू बहने लगे।

शोएब को हुई दीपिका की चिंता

शोएब, दीपिका का हाल देखने के बाद कहते हैं, ‘वैसे तो ये बहुत स्ट्रॉन्ग रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये सारी बातें… अब जब मैंने कहा ब्लड टेस्ट हैं तो ये सोचकर ही वो इमोशनल हो गई।’ वहीं दीपिका रोते हुए कहती हैं- ‘मन में एक डर बैठ गया है। सब कहते हैं, यकीन रो। हर समय दिल से यही दुआ निकलती है कि सब ठीक रहे, लेकिन हम सब जानते हैं कि जो होना होगा, वो होगा। कोई बात नहीं।’

दीपिका को हुआ था लिवर कैंसर

बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने पिछले साल मई में बताया था कि वह स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। जिसके बाद जून 2025 में उनका ट्यूमर रिमूवल ऑपरेशन हुआ। इस ऑपरेशन में उनके लीवर का 22 फीसदी हिस्सा अलग कर दिया गया था। सर्जरी के बाद दीपिका ने टारगेटेड थेरिपी भी ली, लेकिन फरवरी 2026 में वह और उनका परिवार तब फिर परेशान हो गया, जब उनके पेट में फिर से 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट बन गया। सिस्ट का पता लगने पर, दीपिका काफी परेशान हो गईं। इसे निकालने के लिए दूसरी सर्जरी की गई। यह सर्जरी सफल रही और अब दीपिका रिकवरी मोड पर हैं।

ये भी पढ़ेंः हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक, 4 ही साल में सोहेल खतुरिया से टूट गया रिश्ता, स्त्री धन और एलिमनी पर लिया ये फैसला

काम के लिए तरसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की हीरोइन, प्रोड्यूसर ने दी गालियां, बोलीं- ‘मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp