
मोनालिसा भोसले, सनोज मिश्रा।
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मोनालिसा ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से अचानक शादी करके सबको हैरान कर दिया। वायरल गर्ल ने अपने परिवार के विरोध जताने पर पुलिस की प्रोटेक्शन ली और फिर केरल में सिविल मैरिज की। इसके बाद मोनालिसा और फरमान ने एक मंदिर में शादी की। उनके इस कदम से उनका परिवार सकते में है और उनकी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी हैरान हैं। सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए मोनालिसा की शादी को लेकर रिएक्शन दिया और दावा किया कि ये ‘लव जिहाद’ का मामला है।
सनोज मिश्रा का दावा
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के साथ एक फोटो शेयर की और उनकी फरमान से शादी को लेकर निराशा जाहिर की। मोनालिसा और फरमान की शादी को लव जिहाद का मामला बताते हुए सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन भी। मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन मैं डिप्रेशन में हूं क्योंकि एक गरीब जंगली इलाके में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद डर के भाग गई थी और महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी। मैंने उसको प्रशिक्षण देकर अपनी फिल्म में अभिनेत्री बनाने का ऐलान किया और देश दुनिया ने भी स्वागत किया, लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया । उसका उद्देश्य था माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना।’
मोनालिसा को फंसाया गया- सनोज मिश्रा
सोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मैंने जेल मे रहकर भी फिल्म की कहानी लिखी और जो लोग कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैंने इतनी कालिख पोती कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए। सब एक दूसरे का बंद दरवाजा झांकते रहे। अब उन सबके पास एक ही विकल्प था मोनालिसा, जिसे मैं मां गंगा का अवतार मानता था। मोनालिसा की जिंदगी काफी कठिन रही है। उसकी मां, बड़ी मां, छोटी मां, पापा, बड़े पापा, छोटे पापा सब दिखावा करते थे। उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी, जिसे उसके पिता ने भगा दिया और दूसरी शादी कर ली।’
अलग होती है बंजारों की जिंदगी- सनोज मिश्रा
सनोज आगे लिखते हैं- ‘क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन बहुत अलग होते हैं तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो कहती गई, उसे स्वीकार करना पड़ा। मगर जब वही मोनालिसा सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों के जैसे माला बेचती दिखाई देती तो वो रोती थी। उसने कई बार मुझसे अपना दर्द बयान किया और बगावत की इच्छा भी जताई। कहती थी कि अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी , मैंने हमेशा उसको समझाया। लेकिन, व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।’
बगावत नहीं, लव जिहाद है मोनालिसा की शादी
मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताते हुए सनोज मिश्रा आगे लिखते हैं- ‘मोनालिसा को लग रहा होगा कि उसने जो कदम उठाया है, वो परिवार के खिलाफ बगावत है। लेकिन, उसका ये कदम बगावत नहीं लव जिहाद है जिसका शिकार वो हो चुकी है। इन सब में वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर बन चुका था। उसको मैंने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था , लेकिन वो दलाल बनकर मोनालिसा का सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था और फिर धीरे-धीरे उसने बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है।’
ये भी पढ़ेंः न मेहंदी-न सिंदूर और न भारी-भरकम लहंगा, सुर्ख लाल साड़ी में गौरव की दुल्हन बनीं कृतिका कामरा, देखें पहली तस्वीर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



