digital products downloads

छावा के ‘कविराज कलश’ की नेटफ्लिक्स सीरीज, संघर्ष की दास्तां देख पसीज जाएगा दिल

छावा के ‘कविराज कलश’ की नेटफ्लिक्स सीरीज, संघर्ष की दास्तां देख पसीज जाएगा दिल

Image Source : INSTAGRAM@VINEET_KSOFFICIAL
हैलो बच्चों

बीते हफ्ते नेटफ्लिक्स पर एक बेहतरीन सीरीज रिलीज हुई है जिसमें छावा के कविराज कलश का किरदार निभाने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह लीड रोल में हैं। संघर्ष से लेकर सफलता तक के सफर को दिखाने वाली ये सीरीज आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग मिली है। इस सीरीज का नाम है ‘हैलो बच्चों’ और ये कहानी बताती है अलख पांडे नाम के शिक्षक की। 

आईएमडीबी पर मिली तगड़ी रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर बीते 6 मार्च को रिलीज हुई सीरीज ‘हैलो बच्चों’ को कमजोर रिव्यू मिले हैं। द वायरल फीवर प्रोडक्शन ब्रांड के बैनर तले बनी ये सीरीज की क्रिटिक्स ने कुछ खास तारीफ नहीं की थी। इसके बाद भी इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग मिली है। साथ ही छावा फिल्म के किरदार कविराज कलश को स्क्रीन पर निभाकर तारीफें बटोरने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह ने लीड रोल निभाया है। विनीत कुमार सिंह के साथ सीरीज में विक्रम कोच्चर और अनुमेहा जैन ने भी दमदार किरदार निभाया है। इसके साथ ही गिरजा ओक ने भी अलख पांडे की बहन किरदार निभाया है। हालांकि कहानी कमजोर बताई जा रही है लेकिन मुख्य कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। 

अलख पांडे की कहानी बताती है सीरीज

फिजिक्स वाला नाम की शिक्षण संस्था के फाउंडर अलख पांडे की जिंदगी पर ये कहानी बनी है। अलख ने 12वीं की पढ़ाई के बाद कानपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। लेकिन घर का आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अलख को अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद अलख ने फिजिक्स पढ़ाना शुरू किया और बच्चों के पसंदीदा शिक्षक में से एक बन गए। इसके बाद अलख ने यूट्यूब पर एक ब्रांड बना लिया जिसके बाद उन्होंने अपने इसी फिजिक्स वाला ब्रांड को एक बड़े शिक्षण संस्थान में तब्दील कर दिया। अब अलख पांडे की संपत्ति करोड़ों में गिनी जाती है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि उनकी संस्था भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरीब छात्रों की मदद करने के लिए पहचानी जाती है। अब अलख पांडे की जिंदगी की कहानी पर बनी सीरीज ‘हैलो बच्चों’ नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रही है। अगर आप भी इस संघर्ष की दास्तां को देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर ये कहानी मौजूद है।  

ये भी पढ़ें- Mardaani 3 OTT release: ‘बॉर्डर 2’ से लोहा लेने के बाद अब OTT पर दहाड़ेंगी शिवानी शिवाजी रॉय, तय हुई ‘मर्दानी 3’ की रिलीज

रणबीर कपूर के भाई की सीरीज, क्राइम की दुनिया करेगी भौचक्का, सस्पेंस खड़े कर देगा रोंगटे, IMDb पर मिली बंपर रेटिंग

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp