
हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया से तलाक के बाद अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। ‘शाका लाका बूम बूम’ की करुणा का किरदार निभाने वाली हंसिका और उनके पति ने अपनी शादी के चार साल बाद तलाक ले लिया है। बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उन्हें आपसी सहमति से तलाक दे दिया है। हालांकि, अभी तक कपल ने अपने तलाक के बारे में कोई पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया है। तलाक की खबर आने के बाद एक्ट्रेस ने अब गुरुवार, 12 मार्च को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट को फिर से शेयर किया।
हंसिका मोटवानी का तलाक के बाद मोटिवेशनल पोस्ट
हंसिका ने जो मोटिवेशनल पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उसमें लिखा था, ‘चढ़ती कला’। इसका मतलब पॉजिटिव और कठिन परिस्थितियों में मजबूती से खड़े रहना है। बता दें कि एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते समय इसे अपनी पर्सनल लाइफ से नहीं जोड़ा है। ऐसा लगाता है कि उन्हें यह मैसेज पसंद आया हो, इसलिए उन्होंने इसे साझा किया। वहीं, हंसिका मोटवानी का यह पोस्ट उनके तलाक के बाद सामने आया है।

‘चढ़ती कला’ का मतलब क्या है?
बता दें कि ‘चढ़ती कला’ एक पंजाबी कहावत है, जिसका मतलब मुश्किल परिस्थितियों में बुलंद हौसले, सकारात्मकता और हर स्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखना। इसके जरिए एक्ट्रेस ने अपने फैंस को बताया की कैसे जिंदगी के उतार-चढ़ावों से बिना डरे हमें आगे बढ़ना चाहिए।
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया के तलाक की वजह?
कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, यह पता चला कि हंसिका का केस वकील अदनान शेख ने लड़ा था। यह कपल, जो शुरू में खुशी-खुशी साथ में रह रहा था, धीरे-धीरे उनके बीच अनबन होने लगी। कपल के बीच छोटी-मोटी अनबन लड़ाई में बदलने लगी, जिससे उनके लिए साथ रहना मुश्किल हो गया था। आखिरकार, उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। 4 दिसंबर, 2022 को हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया ने शादी की थी। पिछले साल कपल के तलाक को लेकर खबरें सामने आई थीं, जब एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं।
ये भी पढे़ं-
करीबी दोस्त के निधन से टूटे Amitabh Bachchan, जताया दुख, कहा- ‘एक-एक करके सब जा रहे’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



