digital products downloads

‘धुरंधर’ में पकड़ी गई बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

‘धुरंधर’ में पकड़ी गई बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Image Source : SAREGAMA MUSIC YOUTUBE
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन।

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए करीब तीन महीने बीत चुके हैं और अब इसके सीक्वल के रिलीज होने में भी गिनती के दिन ही बचे हैं, जिसे लेकर काफी उत्साह हैं, लेकिन इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को लेकर इंटरनेट पर एक दिलचस्प बहस फिर से छिड़ गई है। फिल्म की बड़ी सफलता और इसके आने वाले सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच प्रशंसकों ने मूल फिल्म में एक ऐसी तकनीकी चूक पकड़ी है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह चूक फिल्म के एक गाने के दौरान की है, जिसने फिल्म की बारीकियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुंबई के मॉल को दिखाया कराची का हिस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चा फिल्म के गाने ‘गहरा हुआ’ पर केंद्रित है। इस गाने के एक दृश्य में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन को पाकिस्तान के कराची स्थित एक शॉपिंग मॉल में टहलते हुए दिखाया गया है। हालांकि मुंबई के दर्शकों की पैनी नजरों ने तुरंत पहचान लिया कि यह स्थान कराची नहीं, बल्कि मुंबई के मलाड वेस्ट में स्थित प्रसिद्ध इनऑर्बिट मॉल है। जैसे ही यह बात सामने आई, सोशल मीडिया पर मजाकिया प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। प्रशंसकों का कहना है कि फिल्म की कहानी तो दर्शकों को पाकिस्तान ले जाती है, लेकिन लोकेशन फिल्म के प्रभाव को थोड़ा कमजोर कर देती है। एक्स पर कई यूजर्स ने इस सीन के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए मजाक में लिखा कि फिल्म सेकंडों में कराची से सीधे मलाड पहुंच गई।

पृष्ठभूमि की अन्य बारीकियों पर उठे सवाल

जब दर्शकों ने इस दृश्य को और अधिक बारीकी से देखा तो उन्हें कुछ और ऐसी चीजें नजर आईं जो कहानी के माहौल से मेल नहीं खा रही थीं। वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में अभिनेताओं के पीछे एक दुकान के भीतर नटराज, भगवान गणेश और बुद्ध की प्रतिमाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने सवाल उठाया कि पाकिस्तान के किसी मॉल के भीतर हिंदू देवी-देवताओं और बौद्ध प्रतिमाओं का इस तरह सरेआम बिकना कहानी के तर्क के हिसाब से सही नहीं लगता। कई लोगों ने इसे फिल्म निर्माण के दौरान हुई एक बड़ी लापरवाही करार दिया है, जबकि कुछ का मानना है कि इतने बड़े पैमाने की फिल्मों में अक्सर पृष्ठभूमि की छोटी-छोटी चीजों के बजाय मुख्य अभिनय और कहानी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, जिससे ऐसी गलतियां हो जाती हैं।

Dhurandhar
Image Source : BOLLYWOODGOSSIP/Rरेडिट पर वायरल पोस्ट।

फिल्म की शूटिंग और अन्य लोकेशन्स

इस मॉल वाले विवाद के बीच एक रोचक तथ्य यह भी है कि फिल्म की टीम ने अन्य लोकेशन्स को असली दिखाने के लिए भारी मेहनत की थी। प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरी ने खुलासा किया था कि फिल्म का मुख्य हिस्सा, जो कराची के ल्यारी इलाके पर आधारित था, उसकी शूटिंग भारत में नहीं बल्कि थाईलैंड के बैंकॉक में की गई थी। वहां लगभग छह एकड़ के क्षेत्र में ल्यारी का एक विस्तृत सेट तैयार किया गया था, जिसे बनाने में तीन महीने से अधिक का समय लगा था। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लद्दाख, लुधियाना, चंडीगढ़ और अमृतसर जैसे भारतीय शहरों में भी हुई थी।

सीक्वल का इंतजार

भले ही फिल्म में लोकेशन को लेकर यह छोटी सी चूक हुई हो, लेकिन इसने फिल्म की लोकप्रियता को कम नहीं किया है। अब सभी की निगाहें 19 मार्च को रिलीज होने वाले इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर टिकी हैं, जिसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हो जाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सीक्वल में प्रोडक्शन टीम ऐसी गलतियों से बचती है या नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर ‘कराची से मलाड’ के इस सफर ने फिल्म प्रेमियों को मनोरंजन का एक नया बहाना दे दिया है।

ये भी पढ़ें:  बिन ब्‍याही लड़की हुई प्रेग्नेंट, अबॉर्शन से पहले ही हुआ लॉकडाउन, दिल चीर देने वाली कहानी, OTT पर काट रही बवाल

हरीश राणा की ‘इच्छामृत्यु’ जैसी ही है 16 साल पुरानी फिल्म, दो सुपरस्टार ने फूंकी जान, क्लाइमेक्स देख छलकेंगे आंसू

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp