digital products downloads

इस वीकेंड को खास बनाएंगी साउथ की फिल्में, OTT पर मिलेगा कॉमेडी से लेकर रोमांस का डोज

इस वीकेंड को खास बनाएंगी साउथ की फिल्में, OTT पर मिलेगा कॉमेडी से लेकर रोमांस का डोज

Image Source : TMDB
ओटीटी पर रिलीज हो रहीं साउथ की फिल्में।

मार्च 2026 का दूसरा शुक्रवार दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रशंसकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं रहा। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न शैलियों की फिल्मों की धूम रही, जिसमें रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी 5 जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर कई चर्चित फिल्में रिलीज हुई हैं।  सिनेमा प्रेमियों के लिए यह हफ्ता काफी रोमांचक है क्योंकि कई ऐसी फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। संतोष शोभन की रोमांटिक फिल्म से लेकर रवि तेजा की कॉमेडी ड्रामा तक, हर वर्ग के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया उपलब्ध है। आइए जानते हैं इस हफ्ते की प्रमुख दक्षिण भारतीय ओटीटी रिलीज के बारे में-

1. कपल फ्रेंडली

ओटीटी: प्राइम वीडियो 

रिलीज डेट: 13 मार्च 2026

‘कपल फ्रेंडली’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें संतोष शोभन, मानसा वाराणसी और कॉमेडी किंग योगी बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। अश्विन चंद्रशेखर द्वारा निर्देशित यह फिल्म मानवीय रिश्तों और प्यार की बारीकियों को दर्शाती है। यह फिल्म 13 मार्च 2026 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। खास बात यह है कि दर्शक इस फिल्म का आनंद तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में ले सकते हैं।

2. पेन्नम पोराट्टम

ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 13 मार्च 2026

मलयालम सिनेमा अपनी अलग तरह की कहानियों के लिए जाना जाता है और ‘पेन्नम पोराट्टम’ भी कुछ वैसी ही फिल्म है। यह एक महिला और उसके कुत्ते के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है, जिन्हें समाज और गांव के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। फिल्म में सुभाष चंद्रन, राजेश माधवन और रायसा राधाकृष्णन ने शानदार अभिनय किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे इसे देश भर के दर्शक देख सकते हैं।

3. भर्ता महाशायुलकु विग्नापति

ओटीटी: जी 5
रिलीज डेट: 13 मार्च 2026

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा की यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म अब जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में उनके साथ आशिका रंगनाथ और एडिन रोज नजर आ रही हैं। कहानी ‘राम’ नाम के एक युवक की है, जिसका वाइन बिजनेस प्रपोजल खारिज हो जाता है, जिसके बाद वह स्पेन चला जाता है। वहाँ उसकी मुलाकात मानसा से होती है और कहानी में कई मजेदार और पेचीदा मोड़ आते हैं। दो महिलाओं के बीच उलझी राम की व्यक्तिगत समस्याओं को फिल्म में बहुत ही दिलचस्प और मजाकिया ढंग से पेश किया गया है।

4. फंकी: सपनों और हकीकत की जंग

ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 13 मार्च 2026

अनूदीप केवी द्वारा निर्देशित ‘फंकी’ एक और तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा है जो दर्शकों को पसंद आ रही है। यह कहानी ‘माया’ नामक एक युवती की है, जिसका जीवन डांस के इर्द-गिर्द घूमता है। हालांकि, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उसके सपनों और कठोर वास्तविकता के बीच टकराव शुरू हो जाता है। फिल्म में कयादु लोहार, विश्वक सेन और वीके नरेश ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म युवाओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हो रही है।

ये भी पढ़ें:  26000 करोड़ का साम्राज्य, इंडिया के सबसे अमीर फिल्म मेकर के आगे शाहरुख-आदित्य चोपड़ा की नेट वर्थ भी रह जाएगी धरी

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के सुपरकूल फर्स्ट लुक ने जीते दिल, तय हुई ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp