digital products downloads

कॉन्सर्ट से ठीक पहले बिगड़ा सुनिधि चौहान का गला, आगे बढ़ानी पड़ी तारीख

कॉन्सर्ट से ठीक पहले बिगड़ा सुनिधि चौहान का गला, आगे बढ़ानी पड़ी तारीख

Image Source : INSGTAGRAM@SUNIDHICHAUHAN5
सुनिधि चौहान

बॉलीवुड की सुपरहिट सिंगर सुनिधि चौहान का कल यानी 14 मार्च को कोलकाता में कॉन्सर्ट होने वाला था। लेकिन उनका गला ठीक पहले बिगड़ गया है और उन्हें इस कॉन्सर्ट को आगे बढ़ाना पड़ा है। ऑर्गनाइजर्स ने इसको लेकर एक पोस्ट किया है और इस कॉन्सर्ट को अब 25 मार्च के लिए तय किया गया है। 

गला खराब होने के चलते लिया फैसला

सुनिधि चौहान इन दिनों ‘आई एम होम इंडिया टूर’ पर हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह अपना कोलकाता कॉन्सर्ट स्थगित कर रही हैं जो भारत दौरे के अंतिम शो के रूप में 14 मार्च को होने वाला था। यह घोषणा कुछ दिनों बाद आई है जब कई वायरल वीडियो में उन्हें मंच पर भावुक होते और रोते हुए देखा गया था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि उनका गला बहुत खराब है और उनकी आवाज शायद अच्छी न लगे। उन्होंने अपनी इस हालत के बावजूद गाने के लिए प्रशंसकों से माफी भी मांगी थी। गुरुवार, 12 मार्च को सुनिधि ने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि गले में गंभीर संक्रमण होने के कारण उनके डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका कॉन्सर्ट, जो मूल रूप से 14 मार्च को निर्धारित था, अब 25 मार्च को होगा, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए पूरी तरह से ठीक होने का समय मिल जाएगा। उनके बयान में कहा गया, ‘हमारे ‘आई एम होम इंडिया टूर’ को पूरे देश में अपार प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है और यह निर्णय केवल एक ही मकसद से लिया गया है कि आप सभी इस कॉन्सर्ट का अनुभव ठीक उसी तरह करें जैसा कि इसे होना चाहिए।’

700 से ज्यादा फिल्मों में बिखेरा जलवा

बता दें कि सुनिधि चौहान बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर हैं और अब तक 700 से ज्यादा फिल्मों में अपने सुरों से समां बांध चुकी हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘उफ्फ ये सियाप्पा’ में उन्होंने एक गाना गाया था। साथ ही केसरी वीर में भी उन्होंने अपनी आवाज का जलवा बिखेरा था। राजी, ये जवानी है दीवानी, ओमकारा और पुष्पा जैसी फिल्मों में कमाल की गायकी से लोगों का दिल जीतने वाली सुनिधि चौहान इन दिनों अपने म्यूजिकल टूर पर  हैं और अब 25 मार्च को कोलकाता में उनकी सुरीली आवाज गूंजने वाली है। 

ये भी पढ़ें– ‘कभी सपनों का पीछा मत छोड़ो’, धुरंधर के डायरेक्टर ने जन्मदिन पर शेयर किया भावुक नोट, खास रहा है बीता साल

धुरंधर 2 में शहीद होने वाले हैं जसकीरत सिंह रंगी? उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में ही मिल गया था हिंट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp