digital products downloads

माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष, K पॉप स्टार ने गाया ‘शिव तांडव स्तोत्रम’

माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष, K पॉप स्टार ने गाया ‘शिव तांडव स्तोत्रम’

Image Source : INSTAGRAM/@AOORA69
के पॉप स्टार ने गाया शिव स्तोत्रम

साउथ कोरियन के-पॉप स्टार और रैपर औरा उर्फ पार्क मिन जून एक बार फिर चर्चा में हैं। बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्डकार्ड शामिल हुए औरा अब अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। औरा ने ‘शिव तांडव स्त्रोत्रम’ को एक अनोखे वर्जन में, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। बिग बॉस 17 के दौरान औरा ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अब अपने नए गाने से फैंस का दिन बना दिया है। हाल ही में औरा ने ये म्यूजिक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह भारतीय आध्यात्म के सबसे पावरफुल ‘शिव तांडव स्त्रोत्रम’ पर परफॉर्म करते देखे जा सकते हैं और उनके इस अंदाज ने उनके भारतीय फैंस को भी हैरान कर दिया है।

जाने-माने पॉप स्टार हैं औरा

औरा भले ही साउथ कोरियन पॉप स्टार हैं, लेकिन भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसी का नतीजा है कि उन्हें बिग बॉस सीजन 17 के लिए अप्रोच किया गया और उन्होंने रियेलिटी शो में हिस्सा भी लिया। इस शो ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया और अब उन्होंने ‘शिव तांडव स्त्रोत्रम’ पर परफॉर्म करते हुए अपने फैंस को हैरान कर दिया है। इस बार ‘शिव तांडव स्त्रोत्रम’ में औरा ने रैप का भी तड़का लगाया है, जो चर्चा का विषय बन चुका है।

फैंस हुए खुश और हैरान

म्यूजिक वीडियो में औरा अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष पहना औरा को परफॉर्म करते देखकर उनके फैंस हैरान भी हैं और बेहद खुश भी। कई का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह औरा का ये रूप भी देखेंगे। खास बात तो ये है कि साउथ कोरिया से होते हुए भी औरा ने संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण बिलकुल साफ किया है, जिससे उनके फैंस और भी खुश हैं। उन्होंने भारतीय आध्यात्म के इस सबसे ताकतवर मंत्र को ट्रेडिशनल टोन में गाया है और साथ ही रैप से जोड़ा है, जो यंग जनरेशन को बेहद पसंद आ रहा है।

भारत को लेकर जताया प्यार

औरा ने फरवरी में इस गाने की पहली झलक शेयर की थी, जो अब जाकर पॉपुलर हो रहा है। गाने में औरा बर्फ से ढके पहाड़ों में अलग-अलग गेटअप में दिखाई दिए। गाना शेयर करते हुए उन्होंने भारत को लेकर अपना प्यार भी जाहिर किया था। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उनका भारत को लेकर प्यार साफ झलकता है। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह 3 साल से भी ज्यादा समय से भारत में हैं और बताया कि कैसे भारत ने उनके अंदर पॉजिटिव एनर्जी और काम को लेकर उनके माइंडसेट को बदला है। उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि उन्हें भारत में रहने का मौका मिला, इसे लेकर वह बहुत ही खुश और ग्रेटफुल महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ेंः उतरन’ की मासूम इच्छा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, उम्र का पड़ाव पार करते ही इतनी बदली, देखकर जोगी ठाकुर भी खा जाएं धोखा

संजय दत्त को मिला नायाब तोहफा, पाकिस्तानी फैन ने गिफ्ट किया सोने की परत चढ़ा iPhone 17, कीमत नहीं ये है खासियत

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp