digital products downloads

‘धुरंधर 2’ पर मंडराया संकट, सिख समुदाय ने दी चेतावनी- ‘विरोध के लिए तैयार रहो’

‘धुरंधर 2’ पर मंडराया संकट, सिख समुदाय ने दी चेतावनी- ‘विरोध के लिए तैयार रहो’

Image Source : INSTAGRAM/@JIOSTUDIO
19 मार्च को रिलीज हो रही है धुरंधर 2।

रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल आर माधवन और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों ही ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर जारी किया गया, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यही नहीं, दर्शकों के पास रिलीज से पहले भी ये फिल्म देखने का मौका है। मेकर्स ने फिल्म का पेड प्रीव्यू 18 मार्च को आयोजित किया गया है, जिसकी टिकटों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। हालांकि, अब ये फिल्म एक और वजह से चर्चा में आ गई है। ‘धुरंधर 2’ की आधिकारिक रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह के चित्रण को लेकर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि फिल्म सिख समुदाय की छवि को धूमिल करने का प्रयास करती है।

विवादों में रणवीर सिंह की फिल्म

महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह ने धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के किरदार को लेकर आपत्ति जाहिर की है और सीबीएफसी को लीगल नोटिस भी भेजा है। विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य हैं, जो सिख समुदाय की छवि को प्रभावित करते हैं।

नोटिस में क्या कहा गया है?

धुरंधर 2 के खिलाफ जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सिख समुदाय तंबाकू का सेवन नहीं करता है और सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान सख्त तौर पर वर्जित हैं। लेकिन, धुरंधर में रणवीर सिंह के किरदार को धूम्रपान करते देखा जा सकता है, जो फिल्म में एक सिख की भूमिका में हैं। इसलिए, फिल्म में ऐसा दृश्य दिखाना न केवल धार्मिक रूप से असंवेदनशील है, बल्कि पूरे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं का अपमान भी है। विक्की थॉमस सिंह ने इस नोटिस के जरिए मांग की है कि फिल्म से सिख किरदार के धूम्रपान करते हुए सभी दृश्यों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए। यही नहीं, उन्होंने ट्रेलर, पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री से भी ऐसे दृश्यों को हटाने का अनुरोध किया है।

नोटिस में संशोधन की मांग

जारी किए गए नोटिस में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से सभी आपत्तिजनक और धार्मिक रूप से असंवेदनशील सामग्री को तुरंत हटाने की मांग की गई है। इसके अलावा, इसमें सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की गई है, जिसमें सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दृश्यों और प्रचार सामग्री को शामिल करने का हवाला दिया गया है।

धुरंधर में रणवीर सिंह का रोल

फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक काल्पनिक जासूस की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान में दुश्मन के ठिकानों में घुसपैठ करने और भारत को खुफिया जानकारी देने के लिए हमजा अली मजारी बनकर ल्यारी क्षेत्र में एंट्री लेता है। फिल्म के पहले भाग में जसकीरत सिंह रंगी को एक कैदी के रूप में दिखाया गया था, जिसे प्रशिक्षण के बाद पाकिस्तान भेजा गया था। अब, फिल्म के दूसरे भाग में जसकीरत सिंह रंगी की जिंदगी से जुड़े कई रहस्य उजागर होने वाले हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है।

ये भी पढ़ेंः ‘उतरन’ की मासूम इच्छा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, उम्र का पड़ाव पार करते ही इतनी बदली, देखकर जोगी ठाकुर भी खा जाएं धोखा

संजय दत्त को मिला नायाब तोहफा, पाकिस्तानी फैन ने गिफ्ट किया सोने की परत चढ़ा iPhone 17, कीमत नहीं ये है खासियत

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp