
19 साल पुराना धांसू धारावाहिक
राजा-रानी और राजकुमार-राजकुमारी की कहानी हर किसी ने अपने परिवार वालों से सुनी होगी, जो हम कभी नहीं भूल सकते हैं। इतना ही नहीं ये यादगार कहानियां सिर्फ भारत में किताबों तक सीमित नहीं थी, बल्कि पर्दे पर भी देखने को मिली और हिट साबित हुई। आज के वक्त जहां कुछ दर्शक ओटीटी पर सीरीज और फिल्में देखना पसंद करते हैं तो वहीं, गिने-चुने लोग अपनी बचपन की यादें ताजा करने के लिए पुराने शोज देखना पसंद करते हैं, जिन्हें हर उम्र के लोग कभी भी देख सकते हैं। ऐसे में आप अपने पसंदीदा शोज का लुत्फ ओटीटी पर उठा सकते हैं, लेकिन दूरदर्शन का एक पुराना टीवी शो ऐसा भी है जो इन दिनों अपनी कहानी की वजह से फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 2007 में आया ये हिंदी फैंटेसी सीरियल दूरदर्शन पर देखने को मिलता था।
19 साल पुराने शो की धांसू कहानी
हम जिस पॉपुलर टीवी शो के बारे में बात कर रहे हैं वो 19 साल पहले आया था, जिसका नाम सुन आपको इसकी कहानी और कास्ट याद आ जाएगी। ‘चंद्रमुखी’ एक भारतीय फैंटेसी टेलीविजन धारावाहिक है, जिसका प्रसारण 30 अक्टूबर 2007 को डीडी नेशनल पर शुरू हुआ था। यह गुल-ए-बकावली की लोककथा पर आधारित है। ‘चंद्रमुखी’ की कहानी महाराज महेंद्र प्रताप सिंह (दीपक पराशर) की है, जिनका बेटा एक श्राप के साये में जी रहा होता है। उसे लेकर भविष्यवाणी की गई है कि उनका यह बच्चा ही उनकी बर्बादी का कारण बनेगा और यदि उन्होंने उस बच्चे को देख लिया तो वे अंधे हो जाएंगे।
चंद्रमुखी में इन स्टार्स ने किया था काम
2007 का हिंदी फैंटेसी सीरियल ‘चंद्रमुखी’ में पीकू शर्मा मुख्य भूमिका में थे। इसमें मामिक सिंह, सचिन खुराना, नताशा सिन्हा, विनोद कपूर, कृतिका देसाई, विंदू दारा सिंह, शिवा रिंदानी और अनवर फतेहन भी हैं। शो में मामिक सिंह राजकुमार सूर्यप्रताप सिंह की भूमिका में हैं, साधिका रंधावा चंद्रमुखी की भूमिका में हैं और पिकू शर्मा चंद्रमुखी/कलावती की दोहरी भूमिका में हैं। सचिन खुराना ने राजकुमार वनराज सिंह की भूमिका निभाई है, जबकि राजा चौधरी ने रणवीर सिंह की भूमिका निभाई है और महेंद्र घुले राजवीर सिंह की भूमिका में हैं। मनीष शर्मा ने नागराज की भूमिका निभाई है और नताशा सिन्हा ने रानी पद्मावती महेंद्रप्रताप सिंह की भूमिका निभाई है। अन्य कलाकारों की बात करें तो डकैत दुर्गेश्वरी के रूप में कृतिका देसाई, राजकुमार भानुप्रताप सिंह के रूप में विंदू दारा सिंह और विक्रम सिंह के रूप में विक्रमजीत विर्क भी शामिल हैं। अनवर फतेहन, शिवा रिंदानी और दिनेश हिंगू सहायक भूमिका में थे।
ये भी पढ़ें-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



