
बादशाह
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें ‘टटीरी’ गाने की वजह से कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर माफी मांगने के बाद भी बादशाह विवादों से घिरे हुए हैं। एक तरफ हरियाणा पुलिस को उनकी गिरफ्तारी का आदेश मिल चुका है तो वहीं दूसरी तरफ अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। ‘टटीरी’ गाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच एक नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पानीपत में हुई एक फायरिंग के मामले की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनके लिए एक नोट शेयर किया है।
बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह के लिए जारी किए गए नोट में लिखा, ‘जय महाकाल, जय श्रीराम राम-राम सभी भाइयों को। आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है। उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं। यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे। हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया। आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा।’
इसी नोट में आगे बादशाह को धमकी देते हुए लिखा, ‘सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था। अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे। यह नोट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से लिखा गया था।

रेनू भाटिया ने बादशाह के खिलाफ उठाई आवाज
बता दें कि हाल ही में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भी बादशाह को खुले शब्दों में चेतावनी दी थी और कहा था कि अब महिला आयोग हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा के लिए खड़ा हो चुका है। ‘टटीरी’ विवाद मामले में रेनू भाटिया ने रैपर सिंगर बादशाह को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही उनके शो पर रोक लगने और उनका पासपोर्ट जब्त करने की रिक्वेट की।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



