
हितेन तेजवानी, स्मृति ईरानी, गौरी प्रधान
3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ एकता कपूर का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 25 साल बाद दोबारा दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है। इसमें स्मृति ईरानी उर्फ तुलसी विरानी के साथ ही कुछ पुरानेऔर नए कलाकारों की जोड़ी भी देखने को मिल रही है। हम बात कर रहे हैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं टीवी के सबसे मशहूर कपल में से एक करण विरानी और नंदिनी ठक्कर विरानी की, जिनका किरदार हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान निभाया है। दोनों रियल लाइफ में पति-पत्नी हैं। जी हां, हितेन और गौरी ऑफ स्क्रीन भी अपनी स्पेशल बॉन्ड के लिए जाने जाते हैं।
वो एक्टर जिसने आज तक नहीं बताया पहली पत्नी का नाम
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में स्मृति ईरानी के ऑन-स्क्रीन बेटे-बहू करण विरानी और नंदिनी ठक्कर विरानी का किरदार निभाने वाले हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने 20 साल पहले 29 अप्रैल 2004 को शादी की थी। यह टीवी जगत के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं, जो ‘कुटुंब’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे धारावाहिकों में साथ नजर आ चुके हैं और सेट पर दोनों को प्यार हो गया था। हालांकि, हितेन तेजवानी की यह दूसरी शादी है। एक्टर ने आज तक अपनी पहली पत्नी का नाम रिवील नहीं किया है, लेकिन पेंटाराइज स्टूडियोज के एक पुराने इंटरव्यू में अपने तलाक पर बात की थी और कहा था, ‘हां, गौरी के आने से पहले मेरी एक शादी हुई थी। मुझे लगता है कि डिवोर्स के बारे में बात न करना सही हैं।’
टीवी की सबसे मशहूर जोड़ी
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान 2000’s से लेकर अब तक अपनी खूबसूरत बॉन्ड के लिए जाने जाते हैं। उनकी जोड़ी टीवी की बेस्ट जोड़ियों में एक है, जिसे लोग आज भी भूल नहीं पाए। इस कपल का प्यार रियल लाइफ में भी उसी तरह बना हुआ है। हितेन और गौरी की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद है। हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने तीन बार स्टार परिवार अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट जोड़ी’ का अवॉर्ड भी जीता है। कपल साल 2009 में जुड़वा बच्चों निवान (बेटा) और कात्या (बेटी) के माता-पिता बने।
करण और नंदिनी के तलाक से तुलसी को लगेगा झटका
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब आप देखेंगे कि तुलसी की शांतिनिकेतन में वापसी हो गई है। वहीं करण और नंदिनी एक-दूसरे से अलग होने का फैसला करते हैं। दोनों के तलाक की खबर सुने के बाद तुलसी और मिहिर के होश उड़ने वाले हैं। जैसे ही समयारा सुसाइड करने की कोशिश करती है। परिवार के सामने करण और नंदिनी के तलाक का सच सामने आ जाता है।
ये भी पढे़ं-
दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह को मंच पर देख भावुक हुईं मां, पिता ने किया चीयर, वायरल हुआ वीडियो
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



