
19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2
रणवीर सिंह अब ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी और अब दर्शकों को इसके दूसरे भाग से काफी उम्मीदें हैं। ट्रेलर के बाद से ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में क्रेज और भी बढ़ गया है। फिल्म के पहले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और टिकटों की बिक्री जोरों पर हैं। 18 मार्च को ‘धुरंधरः द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं और फिल्म को जो रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे एक बात तो साफ है कि ये बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके करने वाली है। एडवांस बुकिंग के मामले में ही ये फिल्म कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।
‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अकेले भारत में ही एडवांस बुकिंग से लगभग 29.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग से होने वाली कुल कमाई के मामले में टॉप 5 फिल्मों में अपनी जगह बना ली है और रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया है। नतीजतन, रणबीर कपूर की फिल्म अब छठे स्थान पर है और धुरंधर 2 पांचवे पर। वहीं ‘केजीएफ चैप्टर 2’ पहले नंबर पर है, ‘बाहुबली 2’ दूसरे पर, तीसरे पर ‘पुष्पा 2: द रूल’ और चौधे पर ‘जवान’ है।
18 मार्च को धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च को होंगे। सैक्निल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में भारत में लगभग 29.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल किया जाए, तो फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग से कमाई 34.8 करोड़ रुपये हो जाती है। धुरंधर 2 के शोज के लिए 6.1 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं।
पांच भाषाओं में रिलीज होगी धुरंधर 2
गौरतलब है कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म का सीक्वल हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होने जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे फिल्म को जबरदस्त फायदा मिलेगा। दर्शक अब इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी देख सकते हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन स्टारर फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘टॉक्सिक’ की रिलीज टाली गई
19 मार्च को पहले रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2, यश की ‘टॉक्सिक’ से टकराने वाली थी। लेकिन, मिडिल ईस्ट टेंशन को देखते हुए ‘टॉक्सिक’ की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई। कन्नड़ सुपरस्टार यश की ये फिल्म अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। लेकिन, जैसे ही यश की टॉक्सिक मैदान से बाहर हुई पवन कल्याण ने ‘उस्ताद भगत सिंह’ के साथ एंट्री कर ली। हरीश शंकर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड पहुंचा UP दरोगा भर्ती परीक्षा विवाद, ‘पंडित’ विकल्प पर मनोज मुंतशिर ने जताई नाराजगी, की कार्रवाई की मांग
पवित्रा पुनिया ने 5 महीने बाद कराई मंगेतर की मुंह दिखाई, समंदर किनारे प्यार में डूबे आए नजर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



