
2025 की धांसू फिल्म
दर्शकों को एक्शन-थ्रिलर फिल्में देखना बहुत पसंद है, क्योंकि वे रोमांचक, हाथापाई और सस्पेंस से भरपूर होती हैं। इन कहानियों में दमदार एक्शन, शॉकिंग ट्विस्ट और दिल दहला देने वाले सीन्स होते हैं, जो दर्शकों को आखिरी पल तक कहानी से बांधे रखते हैं। खतरा, रहस्य और खूंखार किरदारों का मेल इन फिल्मों की कहानी को बेहतरीन बना देता है। अगर आप भी कुछ ही देखने का सोच रहे हैं तो हम आपको 2025 की एक ऐसी धांसू साउथ एक्शन-थ्रिलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इंटरवल और क्लाइमेक्स दोनों ही जबरदस्त है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश 14 अगस्त, 2025 को एक्शन-थ्रिलर ‘वॉर 2’ से हुआ था, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में थे।
500 करोड़ी फिल्म का चला जादू
हम बात कर रहे हैं रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की, जिसने महज 4 दिन में कई रिकॉर्ड बनाए और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की। ये फिल्म भारतीय सिनेमा के मेगास्टार ‘थलाइवा’ के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई, जिसने लोकेश कनकराज के करियर को भी नई ऊंचाई दी। ‘वॉर 2’ से कड़ी टक्कर के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अपने बजट का कई गुना ज्यादा कमा कर मेकर्स को मालामाल कर दिया। सैकनिल्क के अनुसार, भारत का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 338 करोड़ और ओवरसीज 180.50 करोड़ कमाए, जो कुल मिलाकर 518.50 करोड़ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर चुकी है।
रजनीकांत की तीन सबसे कमाऊ फिल्में
इस तरह से रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ उनके करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रजनीकांत की फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो साल 2018 में आई 2.0 ने 691 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर 2023 में आई ‘जेलर’ है, जिसका कलेक्शन 604.5 करोड़ था।
साउथ की फाड़ू फिल्म
लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सिनेमाघरों में आई थी, जिसमें नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज और आमिर खान जैसे स्टार्स भी थे। फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को खूंखार विलेन बने नागार्जुन और सोबिन शाहिर से अपने दोस्त की मौत का बदला लेते हुए दिखाया गया है। वहीं, इंटरवल के बाद देवराज ‘देवा’ को उसकी असली बेटी के बारे में पता चलता है, जिसका किरदार श्रुति हासन ने निभाया था। ‘कुली’ का क्लाइमेक्स बहुत ही जबरदस्त है। कहानी के अंत में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के किरदार दाहा की एंट्री होती है।
कहां देखें कुली
रजनीकांत की ‘कुली’ अमेजन प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं। फिल्म को लोगों से अच्छे रिव्यू मिले थे। आप इसे मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में देख सकते हैं। बता दें कि रजनीकांत के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने की खुशी में लोकेश कनगराज ने उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए ‘कुली’ 14 अगस्त को रिलीज की थी।
ये भी पढे़ं-
टीवी एक्टर की बहन को हाईवे पर इफ्तार करना पड़ा भारी, लोगों ने किया विरोध
‘उस्ताद भगत सिंह’ के ट्रेलर रिलीज के बाद पवन कल्याण क्यों हो रहे ट्रोल? जानें पूरा मामला
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



