digital products downloads

सृति झा-शब्बीर अहलूवालिया की हुई वापसी, ‘तुम देना साथ मेरा’ में आएंगे नजर

सृति झा-शब्बीर अहलूवालिया की हुई वापसी, ‘तुम देना साथ मेरा’ में आएंगे नजर

Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS
सृति झा-शब्बीर अहलूवालिया

स्टार प्लस अपने आने वाले शो ‘तुम देना साथ मेरा’ के साथ दर्शकों के लिए किस्मत और साथ की एक नई इमोशनल कहानी लेकर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें आपके पसंदीदा स्टार कपल सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया लंबे इंतजार के बाद ऑन-स्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं, जिनकी केमिस्ट्री को दर्शक सालों से पसंद करते आ रहे हैं। अपराजिता और रक्षित के रूप में उनकी वापसी के साथ यह शो टीवी प्रेमियों के बीच पहले से ही जबरदस्त चर्चा में बना हुआ, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया की वापसी

ये दोनों लोकप्रिय एक्टर्स अपराजिता और रक्षित के रूप में एक साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और उनकी इस वापसी ने दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना दिया है। शो की घोषणा और इसकी पहली प्रमोशनल झलक के रिलीज होने के साथ ही फैंस शो के टेलीकास्ट होने का ब्रेसरी से इंतजार हैं।

तुम देना साथ मेरा का पहला प्रोमो

हाल ही में रिलीज हुआ प्रोमो एक अचानक हुई मुलाकात की झलक दिखाता है, जो एक प्रेम कहानी की ओर इशारा करती है। प्रोमो में अपराजिता और रक्षित जो एक-दूसरे के लिए बिल्कुल अजनबी हैं, अचानक एक-दूसरे से टकरा जाते हैं। यह छोटा सा पल उस इमोशनल सफर की नींव रखता है, जिसे यह शो दिखाने का वादा करता है। टकराने के बाद जब रक्षित जमीन पर गिर जाता है तो वह अपराजिता से पूछता है कि वह इतनी जल्दी में क्यों लग रही है। इस पल से दोनों किरदारों के बीच एक इमोशनल बातचीत शुरू होती है। अपराजिता कहती है कि कभी-कभी लोग इसलिए जल्दी में नहीं होते कि उन्हें कहीं पहुंचना होता है, बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि उन्हें कहीं से दूर जाना होता है।

टीआरपी में नए शो की हुई एंट्री

सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया का एक साथ वापसी करना कई शो के मेकर्स के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है, क्योंकि टीआरपी में बने रहना हर किसी के लिए जरूरी है। इस शो की सबसे बड़ी खासियतों में से एक यह है कि पिछले कुछ सालों में उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। दर्शक अक्सर उन्हें फिर स्क्रीन पर एक साथ देखने की मांग करते रहते थे, जो अब पूरी हो गई है। ‘तुम देना साथ मेरा’ शो के जरिए उन्हें एक बार फिर एक साथ देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं।

ये भी पढे़ं-

2 घंटे 48 मिनट का दमदार खेल, इंटरवल के बाद पलट जाती है कहानी, 74 साल का हीरो बना गेम चेंजर

‘भूत’ फिल्म का डरावना फ्लैट 23 साल से है खाली, राम गोपाल वर्मा ने किया खुलासा, बताई वजह

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp