
दिवाली 2026 पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला भाग
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ जब से अनाउंस हुई है, दर्शकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म के बजट से लेकर कास्ट तक की चर्चा जोरों पर है। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। रावण की भूमिका में यश और हनुमान की भूमिका में सनी देओल नजर आने वाले हैं। फिल्म के अन्य किरदारों की भी चर्चा जोरों पर है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म में ‘शूर्पणखा’ के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, हालांकि ये रोल उन्हें नहीं मिला। वहीं रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण के किरदार के लिए भी कई एक्टर्स के नाम सामने आए। लेकिन, अब उस एक्टर के नाम पर मुहर लग चुकी है, जो नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाला है।
कौन निभाएगा कुंभकर्ण का रोल?
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में देश की सबसे चर्चित और सफल सीरीज ‘पंचायत’ के प्रहलाद चा, यानी फैसल मलिक ‘कुंभकर्ण’ की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, फैसल मलिक ‘रामायण’ में ताकतवर योद्धा कुंभकर्ण की भूमिका निभाएंगे और उन्होंने फिल्म का पहला शेड्यूल भी कम्प्लीट कर लिया है। रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
पहला शेड्यूल पूरा हुआ
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक सूत्र ने कहा- ‘फैसल मलिक मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो पहुंचे थे, जहां कुंभकर्ण के इंट्रोडक्शन सीन के लिए वह रावण की भूमिका निभा रहे यश के साथ शामिल हुए। उनकी लंबाई और शरीर इस किरदार के लिए एकदम फिट हैं। इसकी शूटिंग एक इंटरनेशनल टीम के साथ हुई। ये फिल्म बेहतरीन वीएफएक्स और ग्राफिक्स से भरे हैं और बिलकुल जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ के स्तर पर बनाई जा रही है। हालांकि, दूसरे भाग के बड़े फाइट सीन्स की शूटिंग अभी भी बाकी है।’

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, अब तक ‘रामायण’ की टीम की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है और न ही फैजल मलिक की ओर से इस पर कोई रिएक्शन आया है। बता दें, राघव जुयाल का नाम भी ‘रामायण’ के लिए सामने आया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राघव जुयाल, फिल्म में रावण के बेटे मेघनाद की भूमिका निभाएंगे, लेकिन इन खबरों की भी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, कुछ किरदारों और कलाकारों की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता जैसे कलाकारों के नाम पर पहले ही मुहर लग चुकी है।
ये भी पढ़ेंः क्राइम-थ्रिलर की बाप है सच्ची घटना पर बनी ये फिल्म, पहला ही सीन देखकर सहम उठता है दिल, IMDb रेटिंग भी है शानदार
Oscars 2026: ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय महिला, जिन्होंने लौटा दिया था अवॉर्ड, क्या थी वजह?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



