digital products downloads

2016 में रिलीज हुई हिट फिल्म, जिसके लिए दिन-रात भूखा रहा एक्टर , घटाया था 18 KG वजन

2016 में रिलीज हुई हिट फिल्म, जिसके लिए दिन-रात भूखा रहा एक्टर , घटाया था 18 KG वजन

Image Source : INSTAGRAM/@RANDEEPHOODA
रणदीप हुड्डा।

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर हैं, जो किरदार में खुद को ढालने के लिए अपनी जी जान लगा देते हैं। हाव-भाव से लेकर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन तक, सब पर जमकर काम करते हैं। कई पर्दे पर कुछ ऐसे किरदार निभा जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद दर्शकों के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये इस एक्टर ने कैसे किया होगा। बॉलीवुड के हैंडम हंक रणदीप हुड्डा ने भी 2016 में रिलीज हुई एक फिल्म के लिए किया था, जिसमें उन्हें देखने के बाद दर्शकों की आंखों से आंसू झर-झरकर बहने लगे थे। हम बात कर रहे हैं 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सरबजीत’ की, जिसके लिए रणदीप हुड्डा ने 8-10 किलो नहीं, 18 किलो वजन कम किया था और वो भी 28 दिनों में।

सरबजीत के लिए घटाया 18 किलो वजन

रणदीप हुड्डा ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि ‘सरबजीत’ में अपने किरदार के लिए उन्होंने 18 किलो वजन घटाया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि ये कमाल उन्होंने कैसे किया। बातचीत के दौरान रणदीप ने कहा- ‘मुझे बताया गया कि हम पहले पंजाब वाले भाग की शूटिंग करेंगे, जिसमें कुश्ती के सीन थे। मगर फिर अचानक प्लान बदल दिया। वह बिना किसी प्लानिंग के ये कर रहे थे, तो मैंने उनसे कहा कि जेल में बंद किसी शख्स की सेहत इतनी अच्छी होना कैसे संभव है? फिर मैंने अपना खना-पानी कम कर दिया और इसका मेरे शरीर पर बहुत असर हुआ।’

कैसे कम किया 18 किलो वजन

रणदीप हुड्डा ने इसी दौरान अपने ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट भी बताया। उन्होंने कहा- ‘हिंदू और इस्लाम, दोनों में फास्टिंग का कॉन्सेप्ट है और मैंने इसी कॉन्सेप्ट के साथ वजन कम किया। क्योंकि, हमारा पाचन तंत्र जिंदगी भर लगातार काम करता है और ज्यादातर हेल्थ इश्यू भी पेट से होते हैं। फास्टिंग के जरिए आप अपने पाचन तंत्र को आराम करने और स्वस्थ होने का मौका देते हैं। इसे डिटॉक्स का समय मिलता है। जब आप जब खाना खाते हैं, आलसी हो जाते हैं। लेकिन, जब खाना नहीं खाते तो ज्यादा एक्टिव रहते हैं। तो व्रत रखिये, एक दिन-दो दिन।’

व्रत हेल्थ के लिए अच्छा

इसी दौरान उन्होंने कहा था- ‘व्रत भी अब लोग कई तरह से रखने लगे हैं। अनाज नहीं खाना, फल खाने हैं। हमारे यहां तो लोग व्रत में और ज्यादा खाते हैं। वो गलत है, कुछ मत खाइये। पानी पीजिए, खाइये मत। ब्लैक कॉफी, काली चाय, ग्रीन टी, ये सब पीजिए। लेकिन, नींबू पानी नहीं पी सकते, नारियल पानी नहीं पी सकते। व्रत आपके लिए, हेल्थ के लिए अच्छा है। लुक्स भी अच्छे होते हैं।’

ये भी पढ़ेंः रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में हुई ‘पंचायत’ के एक्टर की एंट्री! निभाएंगे अहम रोल, नाम जानकर खुश हो जाएगा दिल

ओपनिंग डे पर बवंडर बनकर छाने वाली है ‘धुरंधर 2’, एडवांस बुकिंग में ही बिके 6.1 लाख से ज्यादा टिकट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp