digital products downloads

धुरंधर के ‘जहूर मिस्त्री’ को मिल रहीं धमकियां, दिया जवाब- ‘मैं आतंकवादी नहीं’

धुरंधर के ‘जहूर मिस्त्री’ को मिल रहीं धमकियां, दिया जवाब- ‘मैं आतंकवादी नहीं’

Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS
‘धुरंधर’ एक्टर विवेक सिन्हा।

आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की रिलीज को अब 2 ही दिन बाकी हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। ‘धुरंधर 2’ के हिंदी ट्रेलर को ही अकेले यूट्यूब पर अब तक 68 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और अन्य भाषाओं में भी इसका ट्रेलर धूम मचा रहा है। अब बस दर्शकों को इंतजार है फिल्म की रिलीज का। इस बीच फिल्म में ‘जहूर मिस्त्री’ नाम के आतंकवादी का किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा सुर्खियों में आ गए हैं। विवेक सिन्हा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें असल का आतंकवादी समझ लिया है और उन्हें इस किरदार के चलते लगातार धमकियां मिल रही हैं।

विवेक सिन्हा ने धुरंधर में निभाया जहूर मिस्त्री का रोल

विवेक सिन्हा ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ में आतंकवादी जहूर मिस्त्री की भूमिका निभाई है, जिसकी झलक ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में भी देखने को मिलती है। अब विवेक सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं और बताया कि लोगों ने इस किरदार के चलते उन्हें असल का आतंकवादी समझ लिया है और धुरंधर 2 के ट्रेलर में दिखाए गए ‘हिंदू वाकई डरपोक कौम है’ वाले डायलॉग को लेकर नफरत मिल रही है। उन्होंने बताया कि लोग जिस तरह से उनके काम और किरदार पर रिएक्ट कर रहे हैं, उन्हें खुशी हो रही है। लेकिन, साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया है कि वह असल में हिंदुस्तानी हैं, पाकिस्तानी नहीं।

विवेक सिन्हा बोले- ‘मैं पाकिस्तानी नहीं हूं’

विवेक सिन्हा ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरा नाम विवेक सिन्हा है और मैं आतंकवादी नहीं हूं।’ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘मैं पाकिस्तानी नहीं हूं।’ वीडियो में विवेक कह रहे हैं- ‘कल मैंने एक वीडियो डाली थी, जिसमें मैंने धुरंधर पिक्चर का डायलॉग बोला था- ‘हिंदू वाकई डरपोक कौम है, पड़ोस में रहते हैं, जो उखाड़ना है उखाड़ लो। अरे भाई इतना गुस्सा, मतलब इतने सारे कमेंट। हर कमेंट में यही लिख रहे हैं कि तेरी शक्ल आतंकवादी जैसी लग रही है। मन कर रहा है स्क्रीन में घुसकर मार दें। एक बात बोलूं- मुझे सच में इतना अच्छा लगा ना, हमार अंदर जो देशभक्ति है ना, उसे सलाम है। एक कह रहा है कि तुझे पाकिस्तान में घुसकर मारूंगा, तो बता दूं भाई मैं पाकिस्तान का नहीं हूं। मैं बिजनौर का रहने वाला हूं और फिलहाल मुंबई में रहता हूं।”

लोगों से मिल रही नफरत पर क्या बोले विवेक सिन्हा?

हाल ही में विवेक सिन्हा ने फरीदून शहरयर के यूट्यूब चैनल पर भी  ‘धुरंधर’ में अपने किरदार के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ‘धुरंधरः द रिवेंज के ट्रेलर की शुरुआत मेरे ही किरदार से होती है और मुझे इसकी बिलकुल उम्मीद नहीं थी। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। आदित्य सर ने पहले ही किरदार का ब्रीफ दे दिया था और साथ ही माहौल काफी सही था, जिससे एक्टिंग में आसानी हुई। मेरे काम को बहुत कमाल का फीडबैक मिल रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा। कई लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। कई का तो कहना है कि आप असली आतंकवादी हो। ये मेरे लिए कॉम्प्लीमेंट से कम नहीं है। ये देखकर अच्छा लग रहा है कि उस किरदार को लेकर लोगों में कितना गुस्सा है।’

ये भी पढ़ेंः जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान पर हाईवे पर हुआ हमला, दिनदहाड़े हुई मारपीट, घटना पर आया टीम का रिएक्शन

Oscars 2026 के स्टेज पर गूंजा ‘फ्री फिलिस्तीन’, स्पेनिश एक्टर ने लगाया नारा, प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन वायरल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp