
2021 की धांसू सस्पेंस थ्रिलर फिल्म
साउथ की कई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म और सीरीज आपने देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर मनोज बाजपेयी की एक ऐसी बेहतरीन फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी आपको होश उड़ा देगी। अगर आपको उनकी ‘द फैमिली मैन’ पसंद आई है तो आप इस सस्पेंस थ्रिलर को ओटीटी पर जरूरी देखें, क्योंकि इसकी कहानी के कारण इसे मास्टरपीस कहा जाता है। हर साल इस जॉनर की कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज होती हैं, जो दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती है। ऐसी ही एक फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई, जिसकी कहानी एक लड़की की निर्मम हत्या पर है और उसके कातिल का खुलासा उस वक्त होता है, जहां आप सोचना बद कर देते हैं।
2 घंटा 16 मिनट की सस्पेंस थ्रिलर
हम जिस 2021 की धांसू सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘साइलेंस: कैन यू हियर इट’ है। इस सीरीज में लबालब सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री, धोखा और भी कई खौफनाक मोड देखने को मिलने वाले हैं। यह फिल्म 5 साल पहले महामारी के कारण सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म को अबन भरूचा देवहंस ने डायरेक्ट किया था, जिसमें मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई, अर्जुन माथुर और बरखा सिंह धांसू किरदार में नजर आए थे। हर कलाकार का किरदार इतना बेहतरीन था कि आप उन्हें कभी भूल नहीं पाएंगे। इसकी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई और इसी वजह से साल 2024 में मेकर्स ने इसका सीक्वल भी बनाया।
क्लाइमेक्स देख नहीं होगा यकीन
‘साइलेंस: कैन यू हियर इट’ की कहानी देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा और अंत तक आप कातिल को पहचानने में भी नाकाम रह जाएंगे। इसी बीच, जब रिटायर्ड जस्टिस चौधरी की बेटी पूजा की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या हो जाती है तो इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच का जिम्मा नारकोटिक्स अधिकारी ACP अविनाश वर्मा को सौंपा जाता है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो इसके खतरनाक क्लाइमेक्स को देखने के लिए पूरी तरह तैयार रहें और वह भी बिना पलकें झपकाए।
कहां देखें मनोज बाजपेयी की साइलेंस
इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। आईएमडीबी ने फिल्म को 6.5 रेटिंग दी है। कमाल की बात यह है कि इस फिल्म का सीक्वल ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ 16 अप्रैल, 2024 को रिलीज हुआ था।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



