digital products downloads

Oscars में 4 अवॉर्ड जीतने वाली ‘सिनर्स’ देखी या नहीं? खौफनाक है हॉरर-थ्रिलर की कहानी

Oscars में 4 अवॉर्ड जीतने वाली ‘सिनर्स’ देखी या नहीं? खौफनाक है हॉरर-थ्रिलर की कहानी

Image Source : YOUTUBE/WARNER BROS.
ऑस्कर 2026 में ‘सिनर्स’ को मिले 4 अवॉर्ड।

अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर अवॉर्ड आयोजित किया गया, जिसे मशहूर कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन ने होस्ट किया। 98वें ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन के साथ एक अमेरिकी फिल्म छा गई, जिसका नाम है ‘सिनर्स’। इस फिल्म का 13 नॉमिनेशन वाली ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘फ्रैंकनस्टाइन’ के साथ कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रेस में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जहां 6 अवॉर्ड हासिल किए तो वहीं ‘सिनर्स’ के हिस्से 4 अवॉर्ड आए। ‘सिनर्स’ पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी और भारत में 18 अप्रैल 2025 को आई। दुनियाभर में इस फिल्म को खूब सराहा गया और अब ऑस्कर में भी इसकी धूम देखने को मिली। खास बात तो ये है कि ये फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद है। तो चलिए जानते हैं कि आप ये मास्टरपीस किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं और इसकी कहानी क्या है।

क्या है सिनर्स की कहानी?

‘सिनर्स’ की कहानी 1932 के समय पर बेस्ड है, जिसकी शुरुआत में बताया जाता है कि कुछ लोग इतना खूबसूरत म्यूजिक बनाते थे जो आत्माओं को एक साथ ला सकता है। ये म्यूजिक बुरी आत्माओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। कहानी में सैमी नाम के शख्स की एंट्री होती है। सैमी टूटे हुए गिटार के साथ चर्च के बाहर नजर आता है, उसे बुरे सपने आते हैं। सैमी ब्लूज म्यूजिक बनाता है, ऐसा म्यूजिक जो आत्मा से भरा और इमोशनल कर देने वाला है। सैमी के पिता चाहते हैं कि वो ये म्यूजिक ना बनाए, क्योंकि इससे बुरी आत्माएं आकर्षित होती हैं।

दो भाई, नक्सलवाद और हॉरर

फिल्म में दो जुडवा अफ्रीकी अमेरिकन भाईयों स्मोक और स्टैक की एंट्री होती है, जो एक विवाद के बाद अपने होमटाउन लौटते हैं। दोनों भाई अपने होमटाउन में ज्यूक जॉइंट की शुरुआत करना चाहते हैं, एक तरह का क्लब या बार, जहां अफ्रीकी अमेरिकी लोग आराम कर सकें। यहां डांस, जुआं, आराम का बंदोबस्त था। इसी बीच कहानी में एक वैम्पायर की एंट्री होती है। स्मोक और स्टैक अपना बार खोलते हैं, जहां सैमी अपने म्यूजिक से पास्ट और फ्यूचर की स्पिरिट को साथ ले आता है और वैम्पायर भी इस म्यूजिक से आक्र्षित होता है। इसके बाद कहानी में क्या-क्या होता है, ये जानने के लिए आप ये फिल्म देख सकते हैं।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें सिनर्स?

रयान कूगलर द्वारा निर्देशित ‘सिनर्स’ एक जबरदस्त हॉरर-थ्रिलर है, जिसमें माइकल बी. जॉर्डन लीड रोल में हैं। उन्होंने फिल्म में स्मोक और स्टैक की दोहरी भूमिका निभाई है। उनके अलावा फिल्म में हैली स्टीनफेल्ड, वुन्मी मोसाकु और जैक ओ’कोनेल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 7.5 रेटिंग मिली है और अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘श्री कृष्णा’ की यशोदा मैया बनी थी ये एक्ट्रेस, सादगी से जीते लाखों दिल, एक्टिंग छोड़ अब कर रही हैं ये काम

तान्या मित्तल ने पहनी ‘राम-सीता’ प्रिंट वाली साड़ी, फिर उसी के पल्लू से पोंछा एकता कपूर का मुंह, देखकर बौखलाए लोग

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp