digital products downloads

‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया

‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया

Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANUT/@AANANDAAUDIO
नोरा के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर बवाल

रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ के बाद अब नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में घिर गया है। कन्नड़ फिल्म ‘केडीः द डेविल’ के इस गाने की लिरिक्स और डांस स्टेप्स ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस गाने के डबल मीनिंग वाले बोल और भद्दे डांस स्टेप्स पर आम लोगों ने ही नहीं कई सेलिब्रिटी भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं, जिसके बाद यूट्यूब से इस गाने के हिंदी वर्जन को हटा दिया गया है। इस बीच गाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत का कमेंट भी चर्चा में है, जिन्होंने इस गाने के भद्दे बोल और डांस स्टेप्स पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सरके चुनर तेरी सरके पर कंगना रनौत ने जताई नाराजगी

कंगना रनौत ने नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए इस गाने की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि बॉलीवुड ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। अभिनेत्री ने इस तरह के गानों के खिलाफ सख्त रेगुलेशन की मांग करते हुए कहा कि फिल्मों और गानों में अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री पेश करने पर कड़े नियम होने चाहिए। अभिनेत्री ने कहाकि अब इस तरह का कंटेंट परोसा जाने लगा है कि परिवारों के लिए एक साथ बैठकर टीवी देखना मुश्किल हो गया है।

अश्लीलता की हदें पार कर दीं- कंगना रनौत

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए एक वीडियो में कंगना रनौत कह ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बॉलीवुड ने अश्लीलता, पीआर हथकंडों और ध्यान आकर्षित करने के चक्कर में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें जरा भी शर्म आती है। ये कोई नई बात नहीं है, क्योंकि हम बचपन से ऐसे गाने सुनते आ रहे हैं। हालांकि, समय-समय पर इस तरह के कंटेंट पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, और मेरा मानना ​​है कि अब और भी सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।”

समाज पर पड़ रहा है गलत असर- कंगना

कंगना ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- ‘इस तरह की अश्लीलता को जिस तरह से प्रस्तुत किया जा रहा है, उसका असर सामाजिक संस्कृति पर भी पड़ रहा है। अब ऐसा हाल हो चुका है कि परिवारों के लिए एक साथ बैठकर टीवी देखना भी मुश्किल हो गया है। मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कुछ सख्त लगाम लगाने पड़ेंगे।’

अरमान मलिक ने भी जाहिर की थी नाराजगी

बता दें, कंगना से पहले सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने की खुलकर आलोचना की थी। उन्होंने इसे कमर्शियल सॉन्गराइटिंग का सबसे लो पॉइंट बताते हुए कहा कि काश उन्होंने ये गाना कभी सुना ही नहीं होता। उन्होंने इस गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘ये गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और मुझे यह सुनिश्चित करने के लिए इसे दोबारा सुनना पड़ा कि मैंने इसे सही सुना है। कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग को इतने नीचे स्तर तक गिरते देखकर दुख होता है।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आगे कहा, “मैं सचमुच हैरान हूं। काश मैं इसे अनसुना कर पाता।’

क्या है सरके चुनर तेरी सरके विवाद?

‘सरके चुनर तेरी सरके’ कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘केडीः द डेविल’ का गाना है, जिसे नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है। गाने में नोरा एक डांस बार में परफॉर्म करती देखी जा सकती हैं और उनके साथ संजय दत्त सहित कुछ बैकग्राउंड डांसर नजर आ रहे हैं। 13 मार्च को गाने का प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें वह घाघरा-चोली में भीड़ के बीच डांस करती दिखीं। लेकिन जैसे ही 14 मार्च को गाना रिलीज हुआ, इसके भद्दे बोल और अश्लील डांस स्टेप्स को लेकर इसकी आलोचना शुरू हो गई। लोगों ने इसे डबल मीनिंग और वल्गर बताते हुए इसे डिलीट किए जाने की मांग उठाई। भारी आलोचनाओं और सीबीएफसी में शिकायत के बाद गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटाया जा चुका है, जबकि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन अभी भी उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ेंः यूट्यूब से हटा ‘सरके चुनर तेरी सरके’, गंदे लिरिक्स और भद्दे डांस पर मचा है बवाल

एक महीने अस्पताल में गुजारने के बाद सलीम खान को मिला डिस्चार्ज, सामने आई हेल्थ अपडेट, कर रहे रिकवर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp