
विवेक दाहिया, दिव्यांका त्रिपाठी।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से हैं। दोनों 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे, यानी दोनों की शादी को 10 साल हो चुके हैं। पिछले दिनों ही दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी सगाई के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया था। जब से दिव्यांका और विवेक शादी के बंधन में बंधे हैं, फैंस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। अक्सर एक्ट्रेस के फैंस उनसे पूछते रहते हैं कि वह कब गुड न्यूज देंगी? इस बीच चर्चा है कि दिव्यांका अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। चर्चा है कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। ‘ये हैं मोहब्बतें’ में ईशी मां का किरदार निभाकर दिव्यांका त्रिपाठी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। ऐसे में अब जब उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे हो रहे हैं तो एक्ट्रेस के फैंस बेहद खुश हैं।
प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंट हैं। दिव्यांका और विवेक अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर से उनके परिवार और दोस्तों के बीच खुशी का माहौल है, क्योंकि दोनों की शादी को 10 साल हो चुके हैं और 41 की उम्र में दिव्यांका अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। इस न्यूज के बाद दिव्यांका के फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि, अब तक दिव्यांका और विवेक की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
दिव्यांका के लिए बेबी शॉवर की प्लानिंग
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिव्यांका और विवेक के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार बेहद खुश हैं और नए सदस्य के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। यही नहीं, फैमिली ने दिव्यांका के लिए बेबी शॉवर पार्टी की भी योजना बनाई है। ये एक प्राइवेट पार्टी होगी, जिसमें करीबी दोस्त और कपल के टेलीविजन जगत के दोस्त जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होंगे।
जब दिव्यांका-विवेक ने बच्चे के बारे में की थी बात
बता दें, 2025 में कपल ने बच्चों को लेकर होने वाले सवाल पर प्रतिक्रिया दी थी। विवेक ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा था- ‘इसका जवाब मेरे पास नहीं है। इसका जवाब खुदा के पास है। भगवान, अल्लाह, उनके पास है, उनसे जाकर पूछो। जब होगा, पता चल जाएगा।’ वहीं दिव्यांका ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था- ‘इस इन्फॉर्मेशन को कौन ही रोक सकेगा?’
दिव्यांका-विवेक की लव स्टोरी
दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जहां पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। उन्होंने 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में एक भव्य और निजी समारोह में शादी की, जिसमें करीबी दोस्त और कपल के टीवी इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ेंः ‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा
यूट्यूब से हटा ‘सरके चुनर तेरी सरके’, गंदे लिरिक्स और भद्दे डांस पर मचा है बवाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



