digital products downloads

संसद पहुंचा ‘सरके चुनर’ विवाद, केंद्रीय मंत्री बोले- ‘गाना बैन कर दिया’

संसद पहुंचा ‘सरके चुनर’ विवाद, केंद्रीय मंत्री बोले- ‘गाना बैन कर दिया’

Image Source : INSTA/@ASHWINI.VAISHNAW/@ ANAND AUDIO
संसद में उठा ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद।

नोरा फतेही के नए आइटम सॉन्ग पर हुए बवाल के बाद इसे यूट्यूब से हटाया जा चुका है। अपकमिंग कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म ‘केडीः द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके…’ का हिंदी वर्जन 14 मार्च को रिलीज हुआ और देखते ही देखते गाने की लिरिक्स पर बवाल खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खूब आलोचना हुई। यही नहीं, राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर भूचाल मच गया और विवाद संसद तक जा पहुंचा। हर तरफ इसे डिलीट किए जाने की मांग होने लगी। गाने को लेकर बढ़ते विरोध को देखने के बाद मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया। हालांकि, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में ये गाना अभी भी उपलब्ध है। अब इस पूरे विवाद पर नोरा फतेही का भी रिएक्शन सामने आया है, जिन पर ये गाना फिल्माया गया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव का रिएक्शन

बुधवार को नोरा फतेही के विवादित गाने का मामला संसद तक जा पहुंचा। केंद्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केडीः द डेविल का विवादित गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ बैन कर दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति कि आजादी का इस्तेमाल पाबंदियों के दायरे में रहते हुए किया जाना चाहिए, ताकि समाज और संस्कृति का सम्मान भी कायम रहे। अश्विनी वैष्णव ने कहा- ‘इस गाने को बैन कर दिया गया है। हमें अभिव्यक्ति की आजादी के तहत तय की गई उचित पाबंदियों के दायरे में रहते हुए ही काम करना चाहिए। बोलने की अजादी पूरी तरह असीमित नहीं हो सकती। इसे समाज और संस्कृति के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।’

‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद पर नोरा का रिएक्शन

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने हालिया आइटम नंबर से जुड़े विवाद पर रिएक्ट करती दिखीं। गाने को यूट्यूब से हटाए जाने पर रिएक्शन देते हुए नोरा ने इस गाने को हटाए जाने को लेकर खुशी जाहिर की। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें कन्नड़ की समझ नहीं है, इसलिए उन्होंने वही किया जो उन्हें मेकर्स द्वारा कहा गया, लेकिन जब गाने का हिंदी वर्जन सुना तो वह इससे काफी परेशान हो गई थीं, क्योंकि उन्हें पता था कि इस पर विवाद हो सकता है। नोरा ने बताया कि ये गाना 3 साल पहले शूट हुआ था और उन्हें शुरुआती तौर पर कहा गया था कि ये संजय दत्त के आईकॉनिक सॉन्ग ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ का रीमेक वर्जन होगा। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर को भी कहा था कि ये गाना ठीक नहीं है और इसे लेकर विरोध होगा, लेकिन उन्होंने उनकी नहीं मानी। नोरा ने इसे लेकर हुए विरोध को लेकर भी समर्थन जाहिर किया और सभी से रिक्वेस्ट की कि इस गाने को शेयर न किया जाए।

क्या बोलीं नोरा फतेही?

नोरा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मैं नहीं चाहती कि किसी को भी ऐसा लगे कि मैं इसका समर्थन करती हूं… इस विरोध के लिए धन्यवाद, इसी दबाव के कारण फिल्म निर्माताओं ने इसे हटा दिया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इस गाने को शेयर करना बंद कर दें क्योंकि आप इसे बेवजह बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही, मैं देख रही हूं कि आप में से कुछ लोग इसका फायदा उठाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं… यह दुर्भाग्यपूर्ण है। खैर, मैं और मेरी टीम भविष्य में ऐसी स्थितियों में अधिक सावधान रहेंगे। हालांकि, मैं यह दोहराना चाहती हूं कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैंने इस पर परफॉर्म नहीं किया और मेरी तस्वीर के साथ इसका इस्तेमाल करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।’

सरके चुनर तेरी सरके विवाद

नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है और यह विवादित गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का है। जिसके डबल मीनिंग और भद्दे लिरिक्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। गाना 14 मार्च को रिलीज किया गया था, जिसे लेकर देखते ही देखते विवाद खड़ा हो गया और इसे डिलीट किए जाने की मांग उठने लगी। इस फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं। धुर्व सरजा के अलावा फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रेशमा नानाइया, रमेश अरविंद और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। प्रेम द्वारा निर्देशित ये फिल्म केवीएन प्रोडक्शन तले बनी है, जिसने थलापति विजय स्टारर ‘जना नायकन’ और कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ का भी निर्माण किया है।

ये भी पढ़ेंः नोरा फतेही के गाने पर सरकार का एक्शन, सीबीएफसी को दिए निर्देश, सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए ‘सरके चुनर’


1982 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का एक्टर, आतंकियों ने ली थी जिसकी जान, पत्नी-बच्चे संग दफ्न हो गई थीं 329 जिंदगियां

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp