
अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शिरकत की। प्रियंका ने पति निक जोनास के साथ इवेंट में शिरकत की और रेड कार्पेट पर भी अपने लुक से सबकी वाहवाही लूटी। इस बीच एक गुजराती फिल्मेकर भी सुर्खियों में हैं, जिन्होंने इंटरनेशल लेवल पर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। गुजराती फिल्म मेकर चंदा पटेल ऑस्कर 2026 तक पहुंचने वाली पहली गुजराती महिला निर्माताओं में शामिल हो गई हैं। उन्होंने इस ऑस्कर्स में वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (WIFPA) का प्रतिनिधित्व किया और साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म “तेरा मेरा नाता” का भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार किया।
कौन हैं चंदा पटेल?
चंदा पटेल, गुजराती सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। वह एक गुजराती फिल्ममेकर हैं और वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (WIFPA) की एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर हैं। उन्होंने ग्लोबल अवॉर्ड समारोह में एसोसिएशन की ओर से भाग लिया और साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ को भी इंटरनेशनल स्तर पर प्रमोट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने भी एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर अब यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
अपकमिंग फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ को किया प्रमोट
वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ चंदा पटेल ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अपकमिंग फिल्म “तेरा मेरा नाता” का भी प्रचार किया। इस फिल्म में सूरज कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी है, जो लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। सूरज कुमार के साथ फिल्म में अंबिका लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर कुछ महीने पहले ही जारी हुआ था और अब इसकी चर्चा जोरों पर है।
तेरा मेरा नाता ने बटोरी सुर्खियां
तेरा मेरा नाता की बात करें तो ये एक दिल को छू लेने वाला रोमांटिक ड्रामा है, जो प्यार, किस्मत और इमोशनल कनेक्शन से जुड़े दो दिलों की कहानी है। इससे पहले चंदा कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में भी अपनी फिल्म को प्रमोट करती नजर आई थीं। 13 मई से 24 मई 2025 के बीच आयोजित हुए इस इवेंट में चंदा ने अपनी पूरी टीम के साथ शिरकत की थी। इससे पहले भी चंदा पटेल कई शानदार फिल्मों के निर्माण के जरिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं, जिनमें ‘आई एम नॉट ए पोर्न स्टार’ भी शामिल है।
ये भी पढ़ेंः अश्लील और फूहड़ गाने पर भड़के रवि किशन, धुरंधर की तारीफ में भी बोले- ‘बिना भद्दे सीन्स से कमाए कई सौ करोड़’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



