
दूरदर्शन पर एक समय पर कुछ ऐसे शो आए, जिनकी लोकप्रियता को छू पाना आज के धारावाहिकों के लिए मुश्किल की बात है। इन्हीं चर्चित धारावाहिकों में से एक बीआर चोपड़ा का ‘महाभारत’ भी था, जिसमें पंकज धीर, मुकेश खन्ना, पुनीत इस्सर, नितीश भारद्वाज और रूपा गांगुली जैसे कलाकार नजर आए थे। इन सभी कलाकारों ने दर्शकों के बीच अपनी अलग ही जगह बना ली थी। 80 के दशक में इस सीरियल की लोकप्रियता ऐसी थी कि इसे देखने के लिए दर्शक अपना सारा काम-धाम छोड़कर बैठ जाते थे। महाभारत के सभी कलाकारों को दर्शक खूब पसंद करते थे। इस पौराणिक धारावाहिक में एक ऐसी अभिनेत्री थी, जिसने 22 साल की उम्र में 100 पुत्रों की मां का किरदार निभाया था। हम बात कर रहे हैं कौरवों की माता गांधारी का किरदार निभाने वालीं रेणुका इसरानी की, जो आज भी अपने किरदार के जरिए दर्शकों के दिलों में बसी हैं।
22 की उम्र में निभाया गांधारी का किरदार
रेणुका इसरानी ने जब महाभारत में गांधारी का किरदार निभाया, उस दौरान उनकी उम्र मात्र 22 साल थी। यानी, उन्होंने 22 साल की उम्र में ही 100 पुत्रों की मां का किरदार निभाया था। ऐसे में उनके लिए ये किरदार काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि उस समय उनके ऑन-स्क्रीन बेटे दुर्योधन बने पुनीत इस्सर ही उनसे उम्र में 7 साल बड़े थे। अब इस धारावाहिक को 38 साल गुजर चुके हैं और इन सालों में रेणुका इसरानी भी काफी बदल गई हैं।
अब ऐसी दिखती हैं रेणुका इसरानी
महाभारत, 1988 से 1990 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। आज भी इसे दूरदर्शन के सबसे हिट शोज में से एक माना जाता है। सीरियल को टेलीकास्ट हुए 38 साल हो चुके हैं और इन सालों में रेणुका इसरानी भी काफी बदल गई हैं। अब वह 59 साल की हैं और इतनी बदल चुकी हैं कि लोगों के लिए पहली नजर में ये अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है कि ये वही रेणुका हैं, जिन्होंने महाभारत में गांधारी का किरदार निभाया था। आज भी उनके चेहरे पर सादगी झलकती है। अब रेणुका एक्टिंग से दूर हो चुकी हैं और लाइमलाइट से दूर सिंपल जिंदगी बिता रही हैं। लेकिन, इंस्टाग्राम के जरिए वह अब भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
महाभारत के अलावा इन शोज में आईं नजर
रेणुका ने अभिनय ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल थीं। उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज से पढ़ाई की और फिर दिल्ली में थिएटर भी किया। ‘महाभारत’ में गांधारी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं रेणिका ने और भी कई शोज में काम किया। वह ‘देवी’, ‘घराना’, ‘कभी तो मिलेंगे’ और ‘जी हॉरर शो’ में भी दिखाई दी थीं।
ये भी पढ़ेंः 4 साल पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 130 करोड़ के बजट में कमाए मात्र 73 करोड़, IMDb रेटिंग देख होगी हैरान
‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद से CBFC ने झाड़ा पल्ला, साफ-साफ शब्दों में कहा- ‘नहीं दिया सर्टिफिकेट’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



