digital products downloads

धुरंधर 2 के आगे निकली पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की हवा?

धुरंधर 2 के आगे निकली पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की हवा?

Image Source : INSTAGRAM@RANVEERSINGH
उस्ताद भगत सिंह

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ कल यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की टक्कर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 से होने वाली है। खास बात ये है कि उस्ताद भगत सिंह पहले 26 मार्च को रिलीज हो रही थी। लेकिन यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया तो पवन कल्याण ने अपनी फिल्म उस्ताद भगत सिंह को 19 मार्च को रिलीज करने का फैसला लिया था। अब उस्ताद भगत सिंह की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा सामने आने लगा है जो धुरंधर के सामने बिल्कुल कम नजर आ रहा है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो उस्ताद भगत सिंह ने 12.4 करोड़ रुपयों की एडवांस बुकिंग कर ली है। वहीं धुरंधर 2 का डंका बॉक्स ऑफिस पर बोल रहा है और अब तक फिल्म ने 40 करोड़ रुपयों से ज्यादा का एडवांस कलेक्शन कर लिया है। 

धुरंधर 2 से टकराव का होगा नुकसान?

उस्ताद भगत सिंह फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से होने वाली है और इसका नुकसान भी फिल्म को झेलना पड़ रहा है। 12 करोड़ रुपयों से ज्यादा की एडवांस बुकिंग में उस्ताद भगत सिंह ने सबसे ज्यादा कलेक्शन आंध्र प्रदेश से किया है। यहां फिल्म की 22 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है और 3.93 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। लेकिन खास बात ये है कि धुरंधर 2 ने भी आंध्र प्रदेश से 1 करोड़ रुपयों की एडवांस कमाई की है। वहीं धुरंधर 2 ने पूरे देश भर से अच्छी कमाई की है। वहीं उस्ताद भगत सिंह के एडवांस कलेक्शन में पंजाब का भी काफी योगदान है और 34 हजार रुपयों से ज्यादा के टिकिट एडवांस बुक हो चुके हैं। 

धुरंधर 2 ने उड़ाया गर्दा

वहीं रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 की बात करें तो एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने इतिहास रच दिया है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म धुरंधर 2 का आज से ही पेड़ प्रिव्यू शुरू हो जाएगा। साथ ही एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो 40 करोड़ रुपयों से ज्यादा की एडवांस बुकिंग भारत से ही हो चुकी है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग का आंकड़ा देखें तो 60 करोड़ रुपयों के पार पहुंच गया है। हालांकि अनुमान तो लगाया जा रहा है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर उस्ताद भगत सिंह को पीछे छोड़ने वाली है।

ये भी पढ़ें- 3 घंटे 55 मिनट की ‘धुरंधर 2’ से भी लंबी हैं 3 कल्ट क्लासिक, सबसे लंबी फिल्म में दिखे 30 से भी ज्याद सितारे, अक्षय खन्ना ने छोड़ी थी छाप

7 साल पहले आई सीरीज की 8.7 है IMDB रेटिंग, दिलों में बसा है हर किरदार, तीन सीजन रहे सुपरहिट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp